राजस्थान में फोन टैपिंग का मुद्दा फिर गर्मा गया है। जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑडियो ने मेरी बात को साबित कर दिया है। पूर्व सीएम व ओएसडी के ऑडियो पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि उस ऑडियो के बाद जो बातें मैं कहना चाहता था वह स्पष्ट हो गई है। पूर्ववर्ती सरकार जिस प्रकार से फोन टेप कर रही थी, वह अपराध था। ऑडियो टेप के माध्यम से खुद सरकार के मुखिया ने ही कानून तोड़ने का काम किया। वाद न्यायालय में लंबित है तो फैसला वहां से होना है, लेकिन जनता के सामने सब स्पष्ट हो गया। शेखावत ने कहा कि पूर्व सीएम अपनी खिसकती सरकार को बचाने के लिए फोन टैपिंग करवाए थे। गृहमंत्री होते हुए पूर्व सीएम ने फोन टैपिंग को पेन ड्राइव में डालकर उसे उजागर किया। जनता के सामने वह ऑडियो भी सामने आया है। यह बात केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अपने जोधपुर दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। वहीं जोधपुर दौरे पर पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने फोन टैपिंग का मुद्दा उठाते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। साथ ही सचिन पायलट का फोन टेप करने का आरोप लगाया। दिलावर ने कहा कि यही वजह है कि सत्ता पक्ष के डर के कारण अब गहलोत विधानसभा में भी नहीं आ रहे है। वहीं शेखावत ने कहा कि स्काई डाइविंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिससे पर्यटन के नए अवसर खुलते हैं। भारत के लोग हजारों की संख्या में दुबई, साउथ अफ्रीका व अन्य देशों में जाकर यह एडवेंचर करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक 200 करोड़ से ज्यादा की राशि भारतवासी इसके लिए विदेश में खर्च करते हैं। इसीलिए अपने देश में यह पर्यटन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ मिलकर टीम ने यह सुविधा शुरू की। भारत में पहली बार ऑर्गेनाइज रूप से यह काम हो रहा है। इससे भारत के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान बजट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने जो बजट पेश किया वह 20 लाख करोड़ तक जीडीपी पहुंचाने की थीम पर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर आधारित है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: 'मुझे यकीन नहीं हो रहा परिवार के लोग बेटियों की बोली लगा रहे' | Operation Beti Ba
Breaking News: 'मुझे यकीन नहीं हो रहा परिवार के लोग बेटियों की बोली लगा रहे' | Operation Beti Bazar
પાલિતાણામાં હાથ ધરાયું પ્લાસ્ટિક મૂક્ત અભિયાન
પાલિતાણામાં હાથ ધરાયું પ્લાસ્ટિક મૂક્ત અભિયાન
लवकरात लवकर मंत्रिमंडळ स्थापन करावे - मा. छगन भुजबळ
राज्यात पूर परिस्थितीमुळे शेतकऱ्यांची स्थिती गंभीर बनली आहे. शेतकऱ्यांच्या प्रश्नांवर राज्य...
MP में टीचर ने प्रिंसिपल को फेंक कर मारी चप्पल!| EMS TV 31-August-2022
MP में टीचर ने प्रिंसिपल को फेंक कर मारी चप्पल!| EMS TV 31-August-2022
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News