रामगंजमण्डी के लक्ष्मीपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाएं व 1 मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला के कान के पर्दे फट गए तो वही एक 12 वर्षीय मासूम के पैरों में सुन दौड़ गई। साथ ही बिजली के तेज धमाके से गिरी 2 महिलाओं को मामूली चोट आई। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक हुई बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली के कारण 11 केवी लाइन के तार टूटकर मकानों पर गिर गए। जिससे हादसा हो गया। और लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। वही बिजली के धमाके से मकानों में दरारें आ गई। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुचीं ओर सभी घायलों को रामगंजमण्डी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ग्रामीण रामप्रताप ने बताया कि देर रात को अचानक बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश आई थी। बारिश के साथ अचानक तेज धमाका हुआ। और बिजली सप्लाई बंद हो गई। पास के मकान में रहने वाली चंद्रकला बाई जोर से चिल्लाई तो दौड़कर मौके पर पहूंचे। जहां बिजली गिरने से मकान में दरारें आई थी। वही चंद्रकला घायल अवस्था मे मूर्छित पड़ी हुई थी। इसके बाद गांव में हड़कम्प मच गया। वही बिजली की चपेट में आने से द्रोपती बाई, बबली बाई व एक 12 वर्षीय मासूम मनीष के पाव सुन हो गए। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनका इलाज जारी है। उधर चंद्रकला पत्नी ईश्वर लाल को कानो से सुनाई नही दे रहा है। शनिवार को मामले में सामने आया कि आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए है। साथ ही बिजली के तार भी जलकर नष्ट हो गए।