जयपुर में भाजपा की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता मेरे पास आते हैं और कहते हैं हमारे काम को कोई देख नहीं रहा. लेकिन सच यही है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता केंद्र के कैमरे की नज़र में है. मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, आप लोगों के बीच में से आया हूं. मुख्यमंत्री बनने की बात पर भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब CM पद के लिए मेरा नाम पुकारा गया तो पहले मुझे भी कुछ समझ में नहीं आया था. लेकिन ये भाजपा में ही संभव है जो कार्यकर्ताओं को बड़े पदों के लिए मौक़ा देती है.CM ने कहा, रिफ़ाइनरी के लिए इंदिरा गांधी नहर का पानी आएगा. इसे लेकर सरकार काम कर रही है. राजस्थान में बिजली संकट पर भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट कैसे खत्म हो इसको लेकर भी सरकार काम कर रही है. शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में एक भी नया तापघर नहीं बनाया. केवल राजस्थान को घाटा देने का काम किया है. केवल उधारी की बिजली से ही काम चलाया है.भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीपी जोशी, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी समेत तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद थे. हालांकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नदारद रहीं. इसी के साथ किरोड़ी लाल मीणा भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pravat ferry at Borhat B.P.B.M Memorial Senior Secondary School
Pravat ferry has organized at Borhat B.P.B.M Memorial senior secondary school under the theme...
બોર્ડની પરીક્ષાનાં કેન્દ્રની મુલાકાત લઈ ઉપલબ્ધ સુવિધાઓનું નિરીક્ષણ કરતાં બોટાદ જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી બી.એ.શાહ
બોટાદ જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી બી.એ.શાહે ગઢડા રોડ પર એમ.ડી.શેઠ વિદ્યાલય ખાતેના બોર્ડની પરીક્ષાનાં...
चारठाणा बसताना लाल परी धावणार
*चारठाणा बस स्थानक परिसरात नो पार्किंग झोन, लाल परि पुन्हा गावातून धावनार*
चारठाणा...
Happy New Year 2024: नए साल पर कश्मीर में बर्फबारी, हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक |Kashmir News
Happy New Year 2024: नए साल पर कश्मीर में बर्फबारी, हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक |Kashmir News
શક્તિ ભક્તિ અને આસ્થા નું ત્રિવેણી સંગમ એટલે અંબાજી મંદિર
શક્તિ ભક્તિ અને આસ્થા નું ત્રિવેણી સંગમ એટલે અંબાજી મંદિર