28 जून को जेल से निकलने और सूबे की कमान एक बार फिर से संभालने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। कांग्रेस नेता से इस मुलाकात के दौरान सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है और सूबे में कांग्रेस के सहयोग से सोरेन अपनी सरकार चला रहे हैं।सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद सोनिया गांधी के साथ हमारी मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था। बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आ.गुट्टेंविरोधात पोलिसांनी दाखल केला गुन्हा
परभणी/प्रतिनिधी:-गंगाखेड विधानसभा मतदारसंघाचे राष्ट्रीय समाज पक्षाचे आमदार डॉ.रत्नाकर गुट्टे...
દિયોદર માં ભાજપ કાર્યક્રમમાં ગૌશાળા સહાય મુદ્દે હોબાળો મચ્યો
દિયોદર માં ભાજપ કાર્યક્રમમાં ગૌશાળા સહાય મુદ્દે હોબાળો મચ્યો
तेलंगाना विधायक टी. राजा बोले- हिंदुओं को जाति में बांटकर कुछ लोग सेंक रहे राजनीति की रोटी
युवाओं को देश, समाज व धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। गुरु तेग बहादुर ने हिंदुओं की रक्षा...
होडिंग्स, पोस्टर की सरकार प्रोजेक्ट छोड़ नहीं बना पाई किसी प्रोजेक्ट की डीपीआर - शांति धारीवाल
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 1 साल के कार्यकाल और मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल के विकास के बारे...
MERAPANISLUGNAME: ATHKHELIA NAMGHAR PRESS MEETঅৱসান হোৱাৰ পথত আগবাঢ়িছে ঐতিহ্যমণ্ডিত শ্ৰী শ্ৰী আঠখেলী
MERAPANI
SLUGNAME: ATHKHELIA NAMGHAR PRESS MEET
অৱসান হোৱাৰ পথত আগবাঢ়িছে ঐতিহ্যমণ্ডিত...