Apple अपने कस्टमर्स की सिक्योरिटी को लेकर बहुत एक्टिव रहता है। कुछ स्कैम को लेकर कंपनी ने अहम कदम उठाते हुए आईफोन और आईपैड यूजर्स को सिक्योरिटी टीप्स दी है। कंपनी ने इसके लिए अपने सिक्योरिटी सपोर्ट डॉक्यूमेंट को अपडेट किया है जो स्कैम से बचने के लिए सुझाव देता है और बताता है कि अगर आपको संदिग्ध ईमेल फोन कॉल या अन्य संदेश आए तो क्या करना है।

 साइबर सिक्योरिटी भारत के साथ दुनिया भर के लोगों के लिए एक अहम समस्या रहती है। ऐसे में सिक्योरिटी को लेकर कंपनियां अपने यूजर्स को चेतावनी देती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए Apple अपने iPhone यूजर को सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रहा है!

कंपनी ने आपके लिए सामान्य धोखाधड़ी को पहचानने और उससे बचने में मदद करने के लिए कुछ जरूरी सुझावों के साथ अपने सपोर्ट डॉक्यूमेंट को अपडेट किया है। आइये जानते हैं कि आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

सोशल इंजीनियरिंग स्कैम

  • Apple ने अपने यूजर्स को बताया कि फिशिंग और SMS थ्रेड जैसे स्कैम को सोशल इंजीनियरिंग स्कैम कहा जाता है।
  • यह एक तरह का टारगेट अटैक है , जो यूजर के पर्सनलाइज्ड डेटा को एक्सेस करना चाहते हैं। इसके लिए ये प्रतिरूपण, धोखे और हेरफेर पर निर्भर करते है।
  • कंपनी ने अपने सिक्योरिटी सपोर्ट डॉक्यूमेंट में उन साधनों को भी लिस्ट किया है जिनका उपयोग स्कैमर्स से प्रभावित लोगों को जानकारी शेयर करने धोखा देने के लिए कर सकते हैं।
  •