देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। जहां बारिश खेती-किसानी के लिए वरदान साबित हुई है वहीं कई राज्यों में इससे जबरदस्त जानमाल की हानि हुई है और कई राज्यों में बाढ़ की वजह से जनजीवन बेहाल है। इस बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित कई राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बिहार में गुरुवार को बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें मधुबनी में छह, पटना व औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, जमुई, गया, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और बेगूसराय में एक-एक शामिल हैं। वहीं डेढ़ इसमें दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। उत्तर प्रदेश में वज्रपात की जद में आने से 43 और डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई है। झारखंड में वज्रपात गिरने से एक महिला और उसके नाबालिग बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं, बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वज्रपात बिजली गिरने से 20 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा असम, यूपी समेत कई राज्यों में बाढ़ की वजह से हजारों लोगों को राहत शिविर कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की उम्मीद जताई गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
*અંબાજી થી કલવાણા ( રાજસ્થાન) પગપાળા સંઘ આજે અંબાજી થી નીકળ્યો....*
છેલ્લા 25 વર્ષ જૂનો પગપાળા સંઘ આજે ફરી રાજસ્થાન ના કલવાના ખાતે નીકલ્યો, મોટી સંખ્યા માં લોકો સંઘ...
Ahmedabad में साबरमती पर के riwarfarnt पर बने अटल ब्रिज के बारे में सम्पूर्ण जानकारी पर ब्रिज पर सैर करने के लिए आज से देने होने टिकट के इतने रुपिया.... जानिए कितनी है टिकट दर... #sms #sms01
पब्लिक ( लोगों ) के लिए शुरू हुआ अहमदाबाद में ‘अटल ब्रिज’, यहां कैफेटेरिया से लेकर...
Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, गुलाबी ठंड की वापसी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तेज बारिश के कारण मौसम सुहाना हो उठा है. आईएमडी के अनुसार अगले 2 से 3...
बिना बताए घर से निकली 20साल की बालिका, पुलिस ने कोटा दस्तयाब किया
कोटा. जिले के देवली मांझी थाना क्षेत्र में 20 साल की गुमशुदा बालिका को दस्तयाब किया। जिला...
Business News: गिरावट के साथ बंद हुआ Stock Market, धन बाजार में देखिए खबरें और भी
Business News: गिरावट के साथ बंद हुआ Stock Market, धन बाजार में देखिए खबरें और भी