कोटा में सड़को पर निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाने, सड़कों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को अलग-अलग स्थान पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यूआईटी की टीमों ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। यूआईटी अतिक्रमण विरोधी टीम के इंचार्ज लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि गुरुवार को सब्जीमंडी इलाके में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद राजीव नगर में भी अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद नयापुरा इलाके में अतिक्रमण की शिकायत पर मौके पर पहुंचे। यहां पक्का स्ट्रक्चर बने हुए थे। कुछ अतिक्रमण यहां से हटाया गया है। साथ ही लोगों को एक दिन का समय भी दिया गया है ताकि बचे अतिक्रमण को खुद हटा दें। उन्होंने कहा कि शहर में जहां भी सड़कों पर अतिक्रमण हो रहे हैं, उन्हें तोड़ा जायेगा। गौरतलब है कि गत दिनों कलेक्टर ने बैठक लेकर शहर में हो रहे अतिक्रमणों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'अदालत में भगवान उतर आए…' Arvind Kejriwal ने किस बात के CJI Chandrachud की तारीफ की। Delhi
'अदालत में भगवान उतर आए…' Arvind Kejriwal ने किस बात के CJI Chandrachud की तारीफ की। Delhi
ડીસા મામલતદાર કચેરી ખાતે તાલુકા કક્ષા નો સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કાર્યક્રમનો આયોજન
ડીસા મામલતદાર કચેરી ખાતે તાલુકા કક્ષા નો સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કાર્યક્રમનો આયોજન
Summer Skin Care: नेचुरल फेस पैक्स, जो गर्मियों में आपकी स्किन को रखेंगे हर तरह की प्रॉब्लम से सेफ
गर्मियों में धूप धूल और पसीना बन सकते हैं टैनिंग कील-मुंहासों के साथ और भी कई समस्याओं की वजह।...
પોશીનાના ચોલીયા ગામે પશુપાલન અને વર્મીકમ્પોસ્ટ તાલીમ અપાઇ
સાબરકાંઠાના અંતરીયાળ એવા પોશીના તાલુકાના લોકોને ઘર આંગણે રોજગારી મળી રહે તે હેતુથી બરોડા ગ્રામીણ...
હાલોલ કંજરી રોડ પર આવેલ રામાપીર મંદિર ખાતે ભવ્ય ભજન સંધ્યા યોજાઇ
હાલોલ કંજરી રોડ પર આવેલ રામાપીર મંદિર ખાતે ભવ્ય ભજન સંધ્યા યોજાઇ