कोटा. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों का असर प्रदेश के बजट में दिखाई दे रहा है। बजट में सांगोद क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष सौगात मिली है। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, सिंचाई के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। कनवास से देवली, चारचौमा, रेलगांव, सिमलिया, दीगोद, निमोदा तक सड़क निर्माण तथा कैथून, भांडाहेड़ा, रेलगांव, चारचौमा बालाजी की थाक, अडूसा तक सड़क निर्माण कार्य के लिए बजट में 100 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। इस क्षेत्र में बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए यह घोषणा मील का पत्थर साबित होगी और क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।हीरालाल नागर के प्रयासों से उजाड़ नदी पर मोई खुर्द से डेरु माता, जोलपा की ओर नदी पर पुलिया निर्माण के लिए भी साढ़े 4 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जो इस क्षेत्र में आवागमन को सहज बनाने में मदद करेगी। इसके अलावा ग्राम चंद्रवला में चामला खाल पर एनीकट का निर्माण, कनवास तहसील में किसानों के खेतों को पठारी पानी से बचाने के लिए डायवर्जन चैनल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 25 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस घोषणा से क्षैत्र में सिंचाई के जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। वहीं अतिरिक्त पानी से फसलों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। हरिश्चंद्र सागर परियोजना सांगोद में शेष मुख्य नहर की वितरिका एवं माइनरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 30 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिससे टेल के किसानों को सिंचाई का जल निर्बाध उपलब्ध होगा। इसके अलावा उपखंड मुख्यालय दीगोद पर राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा हुई है। राज्य के काशीपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगोद को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नति करने की भी घोषणा की गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विज्ञान प्रदर्शनात विद्यार्थ्यांनी विविध प्रकारचे प्रदर्शन विद्यार्थ्यांचं करावं तेवढं कौतुक कमीच
विज्ञान प्रदर्शनात विद्यार्थ्यांनी विविध प्रकारचे प्रदर्शन विद्यार्थ्यांचं करावं तेवढं कौतुक कमीच
બોટાદ લઠ્ઠાકાંડ બાદ પોલીસની બીકથી ફફડી ઉઠેલી મહિલા બુટલેગરે વડોદરાના ગોત્રી કબ્રસ્તાનમાં દેશીદારૂ સંતાડ્યો હતો
બોટાદ લઠ્ઠાકાંડ બાદ પોલીસની બીકથી ફફડી ઉઠેલી મહિલા બુટલેગરે ગોત્રી કબ્રસ્તાનમાં દેશીદારૂ સંતાડ્યો...
દાહોદ જિલ્લાના ઝાલોદ નગરપાલિકાના સફાઈ કામદારો દ્વારા અચોક્કસ મુદ્દતની હડતાળ પર
દાહોદ જિલ્લાના ઝાલોદ નગરપાલિકાના સફાઈ કામદારો દ્વારા અચોક્કસ મુદતની હડતાળ પર
બે...
The first Test against Australia will begin today in Nagpur. - Newzdaddy
In order to avoid spoilers, India captain Rohit Sharma said they will approach the high-profile...