कोटा। भाजपा सरकार ने इस बजट में राजस्थान के निम्न वर्ग को काफी दूर रखा है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जोन्टी बीरवाल ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय चल रही आमजन के लिये हितेषी और जन कल्याणकारी योजनाओं को इस पर्ची सरकार ने बंद कर दिया है जिससे निम्न वर्ग काफी हताहिद है, यह बजट आम जनता का बजट नहीं है। इस बजट में अन्नपूर्णा योजना, इंदिरा रसोई योजना, चिरंजीवी जैसी योजनाएं जो आमजन को सबल प्रदान करती थी इस पर सरकार ने पर्दा बनाए रखा है, और निम्न वर्ग की आशाओं से बजट को काफी कोसों दूर रखा है। चिरंजीवी योजना के माध्यम से राजस्थान की जनता को एक परिवार के लिए 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा मिलता था, जिससे पूरे राजस्थान के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता था, वर्तमान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में 5 लाख का बीमा होता है और कुछ चुनिंदा अस्पतालों में ही इसका इलाज मिल रहा है। ओ.पी.एस पर भी कोई चर्चा नहीं की गई, केंद्र की मोदी सरकार ओ.पी.एस लागू नहीं करना चाहती है और वर्तमान में राजस्थान की भाजपा सरकार ने भी इस पर कोई बात नहीं करी जिससे यह साफ है कि यह राजस्थान में ओ.पी.एस लागू नहीं करेंगे। पिछले कांग्रेस सरकार में पारित बजट से बाबा खाटू श्याम मंदिर पर 32 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं और 100 करोड़ से गोविंद देव जी मंदिर पर कार्य किया जाना था जिसे वर्तमान भजनलाल सरकार ने रोक दिया है। कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए 2000 यूनिट फ्री बिजली और पूरे राजस्थान में 100 यूनिट बिजली एवं 200 यूनिट तक के सभी सरचार्ज माफकर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया था, आज वर्तमान में जो भी नए कनेक्शन हो रहे हैं उन्हें 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है और आने वाले समय में भाजपा सरकार राजस्थान में मिल रही 100 यूनिट फ्री बिजली को भी बंद कर देगी। बजट में पेट्रोल- डीजल पर वेट आदि चीजों पर भी सरकार ने अपनी स्थिति साफ नहीं करी। यह बजट राजस्थान की जनता के लिए काफी निराशाजनक है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nail fungal infection: नेल फंगस क्या है? कारण लक्षण, और इलाज - [Hindi]
Nail fungal infection: नेल फंगस क्या है? कारण लक्षण, और इलाज - [Hindi]
ગુજરાતઃ રાજ્યમાં વરસાદી માહોલ, નર્મદા ડેમની જળસપાટીમાં સતત વધારો
હાલ ગુજરાતમાં વરસાદનો ત્રીજો રાઉન્ડ ચાલી રહ્યો છે. બીજી તરફ હવામાન વિભાગે આગામી ત્રણ દિવસ...
Apple Watch Series 10 बड़ी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हुई लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Apple Watch Series 10 लॉन्च हो गई है। यह एपल की अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले और हल्के वजन में...
માધાપર ખાતે IPL મેચો પર ક્રિકેટ સટ્ટો ચલાવતો રેકેટ પર્દાફાશ: લાખોના સોદા સાથે ત્રણ આરોપી ઝડપાયા
પશ્ચિમ કચ્છના ભુજ વિસ્તારમાં પોલીસ દ્વારા ક્રિકેટ સટ્ટા સામે મોટી કાર્યવાહી હાથ ધરવામાં આવી છે....
Varanasi के BJP जिला अध्यक्ष से PM Modi ने की बातचीत, लिया काशी का हाल
Varanasi के BJP जिला अध्यक्ष से PM Modi ने की बातचीत, लिया काशी का हाल