मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी, ब्राह्मण समाज का कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना कोटा। ग्राम राजगढ़ में स्थित मदन मोहन मंदिर के पुजारी धर्मेन्द्र दधीच ने मंदिर के अध्यक्ष करणवीर सिंह और उनके साथी गुलाब चंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धर्मेन्द्र दधीच का कहना है कि उन्हें उनके पुजारी के अधिकार से वंचित किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करणवीर सिंह पिछले 5 वर्षों से मंदिर की संपत्ति का उपयोग अपने निजी आय के रूप में कर रहे हैं और मंदिर की जमीन पर कब्जा जमा लिया है। गांव वालों ने भी इस मामले में पुजारी का समर्थन किया है और मांग की है कि मंदिर के ताले खुलवाकर दर्शन कराए जाएं। ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर पर ताला लगा दिया है और पुजारी को पूजा करने से रोका जा रहा है। इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और करणवीर सिंह व उनके साथी गुलाब चंद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। यदि पुजारी को न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। पुजारी समाज के अध्यक्ष रम्मू पंडित ने कहा कि पुजारियों के साथ न्याय हो और मंदिर की सेवा का अधिकार दिया जाए
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Old Age Population: युवा भारत होने लगा है बूढ़ा! औसत उम्र 24 से बढ़कर हुई 29 साल, 1951 के बाद यह ग्रोथ रेट सबसे धीमी
नई दिल्ली। भारत युवाओं का देश है। पूरी दुनिया में भारत चौथा सबसे युवा देश माना जाता...
पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसाच्या रक्तदान शिबिर
पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसाच्या रक्तदान शिबिर
BJP की मौजूदा विधायक सड़क पर मजदूरी क्यों करने लगीं? खुद से ही सड़क बनाने की क्या वजह है?
BJP की मौजूदा विधायक सड़क पर मजदूरी क्यों करने लगीं? खुद से ही सड़क बनाने की क्या वजह है?