प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस की यात्रा पर अमेरिका और चीन जैसे देशों की नजर थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार प्रधानमंत्री मोदी रूस पहुंचे थे। मॉस्को में गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने साफ तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे जा रहे लोगों, खासकर बच्चों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने दो टूक में कहा कि वर्तमान समय युद्ध का नहीं है।इस युद्ध में अमेरिका खुलकर यूक्रेन के साथ खड़ा है। पीएम मोदी की रूस यात्रा पर अमेरिका की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका का मानना है कि रूस और भारत के अच्छे संबंध की वजह से इस युद्ध पर लगाम लगाया जा सकता है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे से जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक रणनीतिक भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच हर मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत होती है। यूक्रेन की बात आती है तो भारत सहित सभी देश स्थायी शांति हासिल करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं।कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि भारत के पास ये क्षमता है कि वो रूस से बातचीत कर युद्ध को रुकवा सकता है। हालांकि, युद्ध को रोकने का आखिरी राष्ट्रपति पुतिन का है। राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध शुरू किया, और वह युद्ध समाप्त कर सकते हैं।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान के लोगों को इन क्षेत्रों में CM भजनलाल से बड़ी आस
केंद्र और राज्य सरकार के बजट जुलाई में जारी होंगे। इसका सीधा असर आमजन के रोजगार, शिक्षा, कृषि,...
ધાનેરા અને દાંતીવાડા તાલુકા ને નર્મદા યોજના આધારિત સિંચાઈ ના પાણી મળવાની શકયતા..
ધાનેરા અને દાંતીવાડા તાલુકા ને નર્મદા યોજના આધારિત સિંચાઈ ના પાણી મળવાની શકયતા..
( રિપોર્ટ :...
তুঁহজুইত পৰিনত মাজুলীবাসীৰ আৱেগ সাক্ষ্য দিবলৈ নাহিল সচেতন ব্যক্তি : সাক্ষ্য প্ৰদানৰ দিন বৃদ্ধি
মাজুলীত তেজস্বীতাৰ ৰাজহুৱা সাক্ষ্য প্ৰদানৰ আজি অন্তিম দিন : তুঁহজুইত পৰিনত মাজুলীবাসীৰ...
অইল কতৃপক্ষই মৰাণ অইল ইণ্ডিয়া উচ্চতৰ মাধ্যমিক বিদ্যালয়খন বন্ধ কৰাৰ ষড়যন্ত্ৰ
অইল কতৃপক্ষই মৰাণ অইল ইণ্ডিয়া উচ্চতৰ মাধ্যমিক বিদ্যালয়খন বন্ধ কৰাৰ ষড়যন্ত্ৰ
1500 गांव की बस्ती को मिलेगी संजीवनी,नही रहना पड़ेगा नाव के भरोसे
घोड़ा पछाड़ नदी में बनकर तैयार हो रहा ग्रामीणों के सपनों का लक्ष्मण झूला
1500 गांव की बस्ती को...