राजस्थान में पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार 1 अगस्त से अब उन्हें नई सुविधा देने जा रही है. अब पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स सरकारी कर्मचारियों की तरह तीन महीने की एडवांस पेंशन निकाल सकेंगे. इसके लिए वह घर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं. दरअसल, भजनलाल सरकार ने पिछलों दिनों यह फैसला लिया था. सरकार के इस फैसले के बाद वित्त विभाग ने भी 8 जुलाई को इस बारे में सर्कुलर जारी कर दिया. राजस्थान में फिलहाल 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें से 4.75 लाख पेंशनर्स हैं. इनमें 3.22 लाख रिटायर्ड कर्मचारी खुद पेंशनर हैं, जबकि 1.53 लाख फैमिली पेंशनर्स हैं. राजस्थान के पेंशनर्स अगर 3 महीने के एडवांस के लिए आवेदन करते हैं तो यह उन्हें लोन के रूप में मिलेगा. इसे किश्तों में चुकाना होगा. इसके लिए पेंशनर्स को दिए गए विकल्प में से चुनाव करना होगा. जिस माह एडवांस लेंगे उसके अगले महीने से इसकी किश्त शुरू हो जाएगी. इससे पहले 3 महीने एडवांस सैलरी की सुविधा केवल सरकारी कर्मचारियों को ही मिलती थी. अब 1 अगस्त से पेंशनर्स भी इसका लाभ उठा सकेंगे. सबसे खास बात ये है कि 3 महीने की एडवांस पेंशन के लिए पेंशनर्स घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एसएसओ आईडी के जरिए आवेदन करना होगा. इसके अलावा ई-मित्र पर जाकर भी इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. पेंशनर्स को एसएसओ आईडी से सरकार के इंटीग्रेटेड फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) 3.0 सिस्टम में लॉगिन करना होगा. इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर को अंडरटेकिंग देनी होगी. इसके लिए आरएफएसडीएल के पोर्टल पर आवेदन कर अंडरटेकिंग दे सकते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આઉટસોર્સિંગ કંપનીના કર્મચારીઓ કલેકટર ને આવેદનપત્ર આપી ન્યાયની માંગ કરી
આઉટસોર્સિંગ કંપનીના કર્મચારીઓ કલેકટર ને આવેદનપત્ર આપી ન્યાયની માંગ કરી
ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा
आगरा। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली यूनिफॉर्म बेचने वाले एक दुकानदार को पुलिस ने पकड़ा है। इसके...
Upcoming smartphone in 2024 in india
There are many exciting smartphones expected to launch in India in 2024! Here are a few of the...
ફાટક નંબર એલસી 82 રસ્તાની જગ્યાએ વૈકલ્પિક રસ્તાનો ઉપયોગ કરવા જાહેરાત કરાઈ
હિંમતનગર નગરપાલિકા વિસ્તારના ફાટક નં.એલસી(૮૨) રસ્તાની જગ્યાએ વૈકલ્પિક રસ્તાનો ઉપયોગ કરવો...
ছিপাঝাৰৰ বিষ্ণুপুৰত ছুৰিকাঘাট কৰি হত্যাৰ অপচেষ্টা। দূৰ্বৃত্ত আটক।
ছিপাঝাৰৰ বিষ্ণুপুৰত চুৰিকাঘাট কৰি হত্যাৰ অপচেষ্টা। দূৰ্বৃত্ত আটক।
নিশাৰ আন্ধাৰত...