भरतपुर जिले के नदबई के पूर्व विधायक एवं देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ 42 लाख की धोखाधड़ी का दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में उसकी दो बेटियों को रीट परीक्षा पास कराने के एवज में 10 लाख रुपए देने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम भी सामने आया है। हालांकि, पूर्व विधायक के तत्कालीन निजी सहायक सचिव ने अवाना, उनकी पानी एवं उच्चैन पंचायत समिति के प्रधान पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उच्चैन थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं। एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जुगलापट्टी उच्चैन निवासी अतरसिंह पुत्र फतेहसिंह गुर्जर ने नदबई के पूर्व विधायक जोगिन्दरसिंह अवाना, पत्नी बृजेश कुमारी, पुत्र हिमांशु अवाना के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उच्चैन निवासी महावीर गुर्जर, कप्तानसिंह एवं अन्य ने मुझे दिसम्बर 2018 से 25 हजार मासिक वेतन पर पूर्व विधायक अवाना के पास निजी सहायक कर्मचारी के पद लगवाया था। जहां दिसम्बर 2023 तक कार्य किया था। इसका वेतन मुझे आज तक नहीं दिया गया और पूर्व विधायक अवाना ने कहा कि तेरा वेतन इकट्ठा तेरे बच्चों की शादी पर ले लेना। तत्कालीन मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत 20 फरवरी 2022 को उच्चैन में आए थे। कार्यक्रम के कुछ दिन पहले तत्कालीन विधायक जोगिंदरसिंह अवाना ने कहा था कि मेरी सीधी वैभव गहलोत से बात होती रहती है। तुम मुझे 20 लाख रुपए दे देना, मैं तुम्हारी दोनों लड़कियों को रीट में पास कराकर अध्यापक की नौकरी लगवा दूंगा। मैंने 10 लाख रुपए इकट्ठा कर 20 फरवरी 2022 को कार्यक्रम खत्म होने पर पूर्व विधायक अवाना को उच्चैन में लड़कियों की नौकरी लगवाने के एवज में दे दिए थे। उस दिन अवाना ने मेरी पुत्री अनीत सिंह व गोरी कुमारी को वैभव गहलोत से भी मिलाया था और कहा कि मेरी वैभव से बात हो गई हैं। तुम्हारा काम हो आएगा। रिपोर्ट में कहा है कि विधानसभा चुनाव 2024 से कुछ दिन पहले जब आचार संहिता लगने वाली थी। तब पैसों का ज्यादा तकादा किया तो पूर्व विधायक अवाना ने देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने धमकाया कि रुपए के बारे में किसी को बताया तो मुकदमा करवा कर पांच-सात साल के लिए जेल भिजवा दूंगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ग्राम पंचायत मूठली में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर श्री यादव ने गंभीरता से सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं
अधिकारी पात्र लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करें- जिला कलक्टर
बालोतरा,...
માધવપુર નજીક ચિંગરીયા ગામમાં દિપડો આવ્યાના CCTV સામે આવ્યા લોકોમાં ભયનો માહોલ સર્જાયો
માધવપુર નજીક ચિંગરીયા ગામમાં દિપડો આવ્યાના CCTV સામે આવ્યા લોકોમાં ભયનો માહોલ સર્જાયો
રાધનપુર : વ્યાજખોરો થઈ જાય સાવધાન...! | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : વ્યાજખોરો થઈ જાય સાવધાન...! | SatyaNirbhay News Channel
Latest News of Valsad : પોલીસ અને ધારાસભ્ય વચ્ચે થયું ઘર્ષણ | ઉગ્ર બોલાચાલીનો Video Viral
Latest News of Valsad : પોલીસ અને ધારાસભ્ય વચ્ચે થયું ઘર્ષણ | ઉગ્ર બોલાચાલીનો Video Viral
સાબરમતી નદીમાં સતત પાણીની આવક
#buletinindia #gujarat #ahmedabad