PM मोदी इस समय रूस में हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को गए हैं. यह मुलाकात काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है. कोरोना के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी रूस गए हैं. इसी कड़ी में रूस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी सेना में काम कर रहे भारतीयों की स्वदेश वापसी का मुद्दा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सामने उठाया. इसके बाद प्रेसिडेंट पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि जल्द ही भारतीयों की देश वापसी होगी. दरअसल, इससे पहले रिपोर्ट्स में सामने आया था कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है. भारतीयों को धोखे से सुरक्षा सहायक के रूप में काम करने के लिए सीमा पर भेजा जा रहा है. द हिन्दू ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एक एजेंट ने जानकारी देते हुए बताया था कि नवंबर 2023 से लगभग 18 भारतीय रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे हुए हैं. इस दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई है. इस युद्ध में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से भी कई युवक फंसे हुए हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हैदराबाद का भी एक युवक फंस गया था. युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी. जिसके बाद पीड़ित के परिवार ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी से संपर्क किया था. इसको लेकर ओवैसी ने 25 जनवरी को विदेश मंत्री एस जयशंकर और मॉस्को में भारतीय दूतावास को पत्र था. इसमें उन्होंने युवक की वापसी के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આજે ગુજરાત વિધાનસભા માં ધારાસભ્યોની સપથ વિધિ યોજાઈ..
આજે ગુજરાત વિધાનસભામાં ધારાસભ્યોની શપથ વિધી યોજાઈ હતી. ત્યારે વિરમગામના ધારાસભ્ય હાર્દિક પટેલ પણ...
શિહોરી બાર કાઉન્સિલ ના ધારાશાસ્ત્રીઓ દ્વારા પ્રમુખ અને ઉપપ્રમુખની વરણી કરવામાં આવી..#newsgujarati,
શિહોરી બાર કાઉન્સિલ ના ધારાશાસ્ત્રીઓ દ્વારા પ્રમુખ અને ઉપપ્રમુખની વરણી કરવામાં આવી..#newsgujarati,
২৩ ছেপ্টেম্বৰত উত্তৰ প্ৰদেশৰ বাৰাণসীত অনুষ্ঠিত হোৱা সকলো মহিলাৰ বৈঠকত ভাষণ দিব প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে
প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে শনিবাৰে উত্তৰ প্ৰদেশৰ বাৰাণসীৰ সম্পূৰ্ণানন্দ সংস্কৃত...
Conrad Sangma inspects site for New Secretariat in New Shillong Township
A government team headed by Chief Minister Conrad Sangma inspected site for construction of New...