राजस्थान बीजेपी में अब संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अभी 10 जुलाई को बजट और 13 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद बड़े निर्णय देखने को मिलेंगे. इसके लिए विधिवत संगठन में तैयारी चल रही है. 13 जुलाई को प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. जिसके लिए प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने वृहद प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है.बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सीतापुरा के जयपुर एग्जिबिश्न एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगी. इस बैठक में मिले फीडबैक से ही आगे की रणनीति तैयार होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है कि इसके बाद उपचुनाव में पार्टी को जाना है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला जाएगा. हालांकि, अभी अगस्त के पहले सप्ताह तक कुछ इसपर अपडेट आएगी. वृहद कार्यसमिति बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तरीय नेता, बीजेपी विधायक, मंत्रियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारी और मंडल स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. प्रदेश कार्य समिति की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं. उन सभी समितियों के कार्यों का बंटवारा किया गया और कार्य निर्धारित किया जा चुका है. प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आगंतुकों के प्रोटोकॉल, पंजीकरण से लेकर हर व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए सभी की पृथक-पृथक जिम्मेदारी तय की गई है. प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अतिथियों के प्रोटोकॉल, रजिस्ट्रेशन से लेकर हर व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Press Release by BJP National General Secretary Shri Tarun Chugh
Chugh fires Bajwa for defending "deep state" working through Rahul
Sikhs all over the...
मुझे 10 दिन बाद फिर बुलाया है...' जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले किरोड़ी लाल मीणा
मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद किरोड़ी लाल मीणा आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी...
ৰাষ্ট্ৰীয় স্বয়ংসেৱক সংঘৰ বালক স্বয়ংসেৱক সকলৰ অপূৰ্ব দৃশ্য
ৰাষ্ট্ৰীয় স্বয়ংসেৱক সংঘৰ বালক স্বয়ংসেৱক সকল ৷
দেশ মাতৃৰ সেৱাৰ বাবে নিজ মাতৃয়ে শাখা বা সংঘৰ...
Lok Sabha Election 2024: Jamia University को लेकर PM Modi ने कह दी बड़ी बात! | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: Jamia University को लेकर PM Modi ने कह दी बड़ी बात! | Aaj Tak
ৰাজ্যত বন্ধ হ'ল মুঠ ১৭১০ খন প্ৰাথমিক বিদ্যালয়
ৰাজ্যত বন্ধ হোৱা মুঠ ১৭১০ খন প্ৰাথমিক বিদ্যালয়ৰ তালিকা খন এনে ধৰণৰ :-
বৰপেটা :- ৬২...