गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं. राहुल गांधी इस दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनको संबोधित भी करेंगे. इसके अलावा वे राजकोट अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.जानकारी के मुताबिक राहुल गुजरात में हुई विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों से भी मिलने जाएंगे, जिनमें राजकोट में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटनाएं शामिल हैं. इस मामले पर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि राहुल गांधी उन पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर करीब 12.30 बजे जीपीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद वह वह राजकोट गेम जोन में आग लगने और ऐसी अन्य त्रासदियों में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से भी मिलेंगे, वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे, जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बता दें, बीते 2 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य गांधी की हिंदुओं पर टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे, तब पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा को सदस्यों के बीच झड़प हुई थी.पुलिस के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. झड़प के एक दिन बाद एलिसब्रिज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज की और पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल रिमांड पर हैं.बता दें, एक एफआईआर पुलिस ने खुद कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े करीब 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की थी, जबकि दूसरी भाजपा की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચલાલી ગામે મકાઈના ખેતર ફરતે ઇલેક્ટ્રીક કરંટ મુકતા વૃદ્ધનું મોત
કાલોલ તાલુકાના નવાગામ રિંછીયા ખાતે રહેતા અને છૂટક કડિયા કામ કરતા ગોરધનભાઈ પાર્સિંગભાઈ રાઠવા...
দৰ্জাৰ সন্মূখত ক'লাকৈ সেইটো কি ?
আজি এদীনৰ পূৰ্বে মাজুলীৰ আৰক্ষী অধীক্ষকে সংবাদমেল পাতি মাজুলীত শিশু অপহৰণকাৰী নাই বুলি...
पिछले 5 दिन में 70 हजार से ज्यादा नए करोना केस, एक्टिव केस का आंकड़ा 90 हजार के पार
देश में मामले बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से चौथी लहर को लेकर एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं।...
सिर्फ स्वाद के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं Cheese, तो एक जरूर जान लें इससे होने वाले फायदे
चीज (benefits of cheese) कई लोगों को बेहद पसंद होता है। बर्गर पिज्जा सैंडविच जैसे कई लोकप्रिय...
Airtel OTT Plans: ओटीटी वाले एयरटेल के बेस्ट प्लान, मुफ्त मिलेंगे 20 प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन
एयरटेल के देशभर में करीब 38 करोड़ ग्राहक हैं। कंपनी ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक अलग-अलग बेनिफिट...