भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। वो लगातार हिंदुओं को गाली देते रहते हैं और उनका विरोध करते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी हिंदुओं को अपमानित करते रहें हैं। लेकिन इस बार उन्होंने संसद के भीतर हिंदुओं को हिंसक कहकर दुस्साहस दिखाया है। समय आने पर देश की जनता उनको इसका कड़ा जवा देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। राहुल गांधी साजिश रचने वाली टीम का हिस्सा हैं। वो और उनकी टीम लगातार हिंदुओं व सनातनियों के खिलाफ काम करती रहती है। जनता को ऐसेे लोगों से सावधान रहना चाहिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने भी हिंदुओं को गाली दी थी और सनातन धर्म को खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि उदयनिधि को ऐसा करने के लिए राहुल गांधी ने ही उकसाया था। यही कारण है कि जनता के तमाम विरोध के बावजूद राहुल ने कभी भी उदयनिधि की बातों का खंडन नहीं किया। इसके बजाय वे डीएमके नेता के बयानोें का समर्थन करते रहे।गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को खत्म करने की मुहिम छेड़ रखी है। इसके लिए वे हर प्रकार की साजिश रच रहे हैं। लेकिन हिंदू समाज जाग चुका है। वह उनकी हर साजिश का माकूल जवाब देगी और उनकी मंशा को सफल नही होने देगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
IND VS PAK: टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद देश में जश्न का माहौल | Virat Kohli | Rohit Sharma
IND VS PAK: टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद देश में जश्न का माहौल | Virat Kohli | Rohit Sharma
पुलिस ने 7 माह से फरार (टाँप 10) वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी हनुमान प्रसाद ने बताया कि बूंदी जिले में फरार, मफरुर, घोषित, वांछित...
वंदे गंगा अभियान के प्रति जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग ने एवाडी मानजी में दिखाई प्रतिबद्धता
बालोतरा, 11 जून। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग बालोतरा के अधीक्षण अभियंता घनश्याम सिंह राठौड़...
Biparjoy Video: अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा है बिपरजॉय तूफान, तस्वीरों में उठती दिख रही ऊंची लहरें
Biparjoy Cyclone. बिपरजॉय तूफान आज गुजरात के कच्छ तट से टकराएगा। इसका असर अभी से...
असम का भविष्य सुरक्षित नहीं, कई जिलों में हम अल्पसंख्यक', सीएम सरमा ने जताई चिंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं है, क्योंकि हिंदुओं...