लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक महीने के भीतर ही अब उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मीं तेज हो गई हैं. 5 विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई विधानसभा सीट पर चुनाव की तैयारी हैं. इसमें एक सीट नागौर जिले की खींवसर भी है. जहां से विधायक रहे हनुमान बेनीवाल अब नागौर से सांसद हैं. कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीते बेनीवाल की इस सीट पर प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर भी सवाल है. क्योंकि आरएलपी की इस सीट पर कांग्रेस भी मौका तलाश सकती है. हालांकि अभी उपचुनाव की तारीखों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. वहीं, बीजेपी के लिए भी इस सीट पर कड़ा इम्तिहान होने वाला है. क्योंकि नागौर में कांग्रेस के बागियों को तोड़ा और उन्हीं की एक दिग्गज नेता रही ड़ॉ. ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा. लेकिन बीजेपी का यह दांव कामयाब नहीं हुआ. अब एक बार फिर बीजेपी के सामने उम्मीदवार को लेकर सवाल होगा. संभावना यह भी है कि मिर्धा पर पार्टी दोबारा भरोसा जता सकती है. जबकि खींवसर से रेवत राम डांगा का नाम भी दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है. वहीं आरएलपी के खेमे से नारायण बेनीवाल या कनिका बेनीवाल का नाम चल रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
असम राज्य बाल संरक्षण आयोग की पहल पर चराइदेव जिले में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता बैठक
असम राज्य बाल संरक्षण आयोग की पहल पर चराइदेव जिले में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता बैठक
PORBANDAR પોરબંદરમાં યોજાયેલી કોસ્ટલ હાફ મેરેથોનમાં ગુજરાતભરના દોડવીરો ઉમટયા 13 11 2022
PORBANDAR પોરબંદરમાં યોજાયેલી કોસ્ટલ હાફ મેરેથોનમાં ગુજરાતભરના દોડવીરો ઉમટયા 13 11 2022
વલભીપુર તાલુકાના તોતણીયાળા ગામે દહી હાંડીનો કાર્યક્રમ ઉજવાયો
વલભીપુર તાલુકાના તોતણીયાળા ગામે દહી હાંડીનો કાર્યક્રમ ઉજવાયો
लाखों बार डाउनलोड हो चुके ये Apps प्ले स्टोर से हमेशा के लिए हो जाएंगे गायब! Google ने लिया एक बड़ा फैसला
गूगल ने अपनी स्पैम और मिनिमम फंग्शनैलिटी पॉलिसी को अपडेट करने की कड़ी में नया फैसला लिया है। गूगल...