नीट परीक्षा में हुई धांधलियों को लेकर विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं के साथ जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर दंगल हो गया। जिस ट्रेन को रोकने के लिए वे लोग आए थे वो ट्रेन उनकी आंखों के सामने ही रवाना होती नजर आई। यूथ कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्रेन को रोकने की धमकी दी थी। इस धमकी को देखते हुए जीआरपी पुलिस और अन्य पुलिस जाब्ता पहले से ही मौके पर मौजूद था। Youth Congress के नेता करीब दस बजे के बाद पहुंचे लेकिन पुलिस आठ बजे ही मौजूद थी। जैसे ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मोदी मुर्दाबाद और अन्य नारेबाजी करते हुए अंदर आए और पटरियों पर कूदने लगे, वहां पहले से ही तैनात जाब्ते ने उनको काबू कर लिया और बाहर खदेड़ दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि वहां पर पहले से ही पुलिस बंदोबस्त था। सूचना मिली थी कि पहले ही प्रदर्शन करने वाले कुछ लोग आएंगे। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं। गांधी नगर स्टेशन पहुंचे यूथ कांग्रेस के सीनियर लीटर अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि मोदी जी और धमेन्द्र प्रधान जी को नीट परीक्ष के मामले में बोलना चाहिए, वे कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। यह सही नहीं है। यह लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। एनटीए संस्था को भी तुरंत प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए। पूनिया ने कहा कि सरकार के दबाने से यूथ कांग्रेस के लोग दबने वाले नहीं हैं। यह बच्चों के साथ गलत हुआ है। हम हर संभव जगह पर अपना विरोध प्रदर्शन दोहराएंगे। पूनिया ने कहा कि यह हमारा प्रदेश स्तरीय रेल रोको अभियान था। बताया जा रहा है कि जयपुर के अलावा कई शहरों में रेल रोकने का प्लान किया गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सिमलिया में की जनसुनवाई, दिए निर्देश: गांवों में कीचड़ की सफाई हो, नालियां बनाई जाएं, ड्रेनों की हो सफाई: मंत्री नागर
ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने शनिवार को महात्मा गांधी सराय भवन सिमलिया में उपखंड स्तरीय...
Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा ? | 4 Ka Chauka Picks
Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा ? | 4 Ka Chauka Picks
फिल्म ( movie) मोदी जी की बेटी क्यों बनी चर्चा का विषय..? अधिक जानकारी के लिए पहले फिल्म देखे | हिंदी कॉमेडी ड्रामा से भरपूर... क्या और क्यों बनाई गई यह स्टोरी...?
मोदी जी की बेटी एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन एड्डी सिंह द्वारा किया गया है।...
Samsung Galaxy M55 5G: 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का तगड़ा फोन, फटाफट चेक करें दाम
सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G को लेकर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से चर्चा...