लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां कमला देवी ने बुधवार को धोखे से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सोनीपत राई थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। दरअसल, काला जठेड़ी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और बुधवार को घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को दवाई समझकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां की मौत के बाद अब खबर है कि गुरुवार को अपनी मां की अंतिम यात्रा में काला जठेड़ी शामिल हो सकता है। वह अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।राई थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जठेड़ी गांव की रहने वाली कमला देवी ने घर में कीटनाशक को दवाई समझकर खा लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। गुरुवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
NCRB રિપોર્ટમાં ચોંકાવનારા ખુલાસા – દિલ્હીમાં નકલી ચલણનો ધંધો પૂરજોશમાં
NCRBના રિપોર્ટમાં દિલ્હીમાં નકલી કરન્સીનો વેપાર કરતી ગેંગનો પર્દાફાશ થયો છે. દિલ્હી પોલીસે છેલ્લા...
VishwasPe UPI Bolt: A Swadeshi Digital Revolution Goes Global
In a powerful display of Swadeshi innovation meeting global ambition, VishwasPe UPI Bolt,...
જાણો ! ખંભાત બેઠક પર "AAP" કોને મળી ટીકીટ ?
ખંભાત વિધાનસભા ૧૦૮ મત વિસ્તારમાં ત્રિ-પંખીયો જંગ જામવાનો છે ત્યારે આમ આદમી પાર્ટીએ ઉમેદવારોના...
Lok Sabha Elections 2024: मिशन दक्षिण पर Amit Shah, कन्याकुमारी में किया रोड शो | Aaj Tak
Lok Sabha Elections 2024: मिशन दक्षिण पर Amit Shah, कन्याकुमारी में किया रोड शो | Aaj Tak