बूंदी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के आह्वान पर नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारी हाथों में एनएसयूआई का ध्वज व नारे लिखी तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से होकर जिला कलेक्टर पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि नीट परीक्षा में भारी धांधली और देश के छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, सरकार की तानाशाही नीति से देश में नीट जैसी परीक्षा की विश्वसनीयता खतरे में आ गई है नीट परीक्षा में बिहार, गुजरात जैसे राज्यों में पेपर लीक होने की घटनाएं प्रमाणित रूप से सामने आ रही है। फिर भी सरकार छात्रों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। ज्ञापन में आउट हुए उस पेपर से संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने और देशभर के पीडित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से हटधर्मिता छोड़ने का अनुरोध किया है। इस दौरान शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवराज गोचर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जुगराज गुर्जर, युवा कांग्रेस पुर्व जिलाध्यक्ष हरीश मीणा, एनएसयूआई पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशन नेखाड़ी, बंटी गुर्जर, दीपक नायक, योगेश गुर्जर, लोकेश उमरवाल, आकाश चौधरी, संजय चावड़ी, गौरी शंकर नेखाडी, नरेश चतरगंज, शिवराज गुर्जर, नर बहादुर, दारा सिंह मीणा, राकेश चांदना आदी मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tata Motors ने EV सेल्स के लिए बनाया खास प्लान, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए बनाएगा अलग नेटवर्क
वाहन निर्माता कंपनी चालू वित्त वर्ष में अपने इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के लिए अलग बिक्री नेटवर्क...
Google Play Best of 2023: गूगल ने किया भारत के बेस्ट ऐप्स और गेम्स का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Level SuperMind ऐप को इस साल की सबसे बेस्ट ऐप का अवॉर्ड मिला है। यह ऐप यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एआई...
વઢવાણ ગણપતિ ફાટસર પાસે ટ્રેન અડફેટે આવી જતાં એક યુવકનું મોત
રેલ્વેના પાટા પર ટ્રેનની હડફેટે આવીને યુવાન કે યુવતીના મોત નિપજવાની ઘટનામાં નોંધપાત્ર રીતે વધારો...
विद्या भारती स्कूल के छात्रों ने नृसिंह आश्रम में किया हनुमान चालीसा पाठ
बूंदी। नृसिंह आश्रम बाणगंगा बूंदी में बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति, बूंदी द्वारा आयोजित...
মালিগাঁৱৰ গুৰুদ্বাৰা শ্ৰীগুৰু সিং সভাৰ সোণলী জয়ন্তী বৰ্ষ উদযাপন
মালিগাঁৱৰ গুৰুদ্বাৰা শ্ৰীগুৰু সিং সভাৰ সোণলী জয়ন্তী বৰ্ষ উদযাপন