कोटा. कनवास थाना क्षेत्र के नयागांव में एक विवाहिता महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को पता चला तो उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। दो दिन के इलाज के बाद महिला रीना बाई (25) की मौत हो गई। रीना की 7 साल पहले नयागांव में शादी हुई थी,उसके दो बच्चे हैं। कनवास थाना हेड कॉन्स्टेबल सतीश सिंह ने बताया कि 1 जुलाई की शाम 7 बजे करीब रीना अपने घर में अकेली थी। पति बाजार में किसी दुकान पर बैठा हुआ था। रीना ने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। पति जब घर आया तो कमरे का गेट लगा हुआ था और पति ने आवाजे लगाई तो रीना ने गेट नहीं खोला। इसके बाद पति ने गेट तोड़ा तो रीना फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी सांसें चल रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए कनवास सीएचसी पर लेकर गए। वहां से कोटा रेफर किया गया। रीना का पिछले दो दिन से निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इसके बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। रीना के पिता का कहना है कि पारिवारिक झगड़े में उसने सुसाइड किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रावतभाटा के भवानीपुरा में नाले में मिला युवक का शव
रावतभाटा के भवनीपुरा गाव में मिला युवक का शव नाले में मुंह के बल गिरा था फेफड़ों में घुसा पानी ओर...
पथसंंचालनामध्ये चालणाऱ्या स्वयंसेवकावर फुलांचा वर्षाव
जिंतूर / प्रतिनिधी
जिंतूर: शहरात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाच्या वतीने, येणाऱ्या विजयादशमी...
એસયુવી કારનાં ચાલકે માર્ગ પર ચાલતા એક રાહદારી અને સાયકલ સવાર દંપતીને અડફેટે લેતાં વટે માર્ગુ રાહદારીનું ઘટના સ્થળે કમકમાટી ભર્યુ મોત
દેલોલ મુકામે ફરસખાનાના ગોડાઉનમાં દરજી કામ કરતા મૂળ વડોદરાના રહીશ સબૂરસિંહ કેસરીસિંહ ચૌહાણ ઉ. વ....