भारतीय शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर खुला है। बाजार के मुख्य सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही क्रमश: 80,039 और 24,292 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। NSE पर 1708 शेयर हरे निशान में और 343 शेयर लाल निशान में हैं। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 481 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,923 और निफ्टी 133 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,257 पर था। बैंकिंग शेयर बाजार को ऊपर खींचने का काम कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 707 अंक या 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,937 पर है। सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस का शेयर टॉप गेनर है। TCS , सन फार्मा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो टॉप लूजर्स हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार का रुख आज सकारात्मक रह सकता है। एमएससीआई इंडेक्स में वेटेज बढ़ने की संभावना के कारण एचडीएफसी बैंक स्पॉटलाइट में रह सकता है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 258 अंक या 44 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,112 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,617 पर है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं। चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट, देवेन मेहता का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,250 और फिर 24,300 और 24,400 एक रुकावट का कार्य करेंगे। हालांकि, 24,100, 24,000 और 23,950 एक मजबूत सपोर्ट की भूमिका निभाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Israel-Iran Conflict: आगबबूला नेतन्याहू के ठंडे पड़े तेवर, बाइडन के फोन के बाद क्यों बदला इजरायली PM का मिजाज
Israel-Iran war News ईरान और इजरायल में विवाद बढ़ता जा रहा है। ईरान के हमले के बाद इजरायल के...
लोकसभा स्पीकर ओम जी बिरला का हो रहा है जगह जगह स्वागत
दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के ओम बिरला का पहली बार हिंडोली बूंदी से कोटा आते वक्त जगह जगह...
वशिष्ट सेवा संस्थान आसोतरा के संयुक्त तत्वाधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा में महिला संशाक्तिकरण विधिक जागरुकता शिविर, व निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण समारोह का हुआ आयोजन
श्री वशिष्ट सेवा संस्थान आसोतरा के संयुक्त तत्वाधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा में महिला...
રાધનપુર રામાનંદી પરીવારનાં આંગણે ભવ્ય રમેલનું આયોજન | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર રામાનંદી પરીવારનાં આંગણે ભવ્ય રમેલનું આયોજન | SatyaNirbhay News Channel
NPP block level office opening at betasing(Meghalaya )
NPP block level office opening At betasing (meghalaya)