नृसिंह आश्रम में शुरू हुआ षष्ठम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ

बून्दी। सोमवार को बाण गंगा स्थित नृसिंह आश्रम में षष्ठम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। ब्रह्मलीन महंत परमहंस श्री श्री 1008 श्री नृसिंहदास जी महाराज’ की असीम कृपा एवं ब्रह्मलीन महंत परमहंस ’श्री श्री 1008 श्री बजरंग दास जी महाराज (लाल लंगोट वाले बाबा) के आश्रम में गुरु पूर्णिमा तक अनवरत चलने वाले इस सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ आचार्य विष्णुदत्त शर्मा के सानिध्य में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक डोगरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया।

आश्रम से जुड़े भरत शर्मा ने बताया कि बजरंग जनकल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरिराज प्रजापत, सचिव दिलीप शर्मा उर्फ कालू, कोषाध्यक्ष कन्हेयालाल शर्मा एवं धर्म प्रेमी कालू कटारा, चेतन शर्मा, दिलीप शर्मा, बृजेश शर्मा, पं. ज्योतिशंकर शर्मा, कृष्णमुरारी चतुर्वेदी, विट्ठल सनाढ्य, अनिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दुर्गालाल राठौर, मोहित शर्मा, लोकेश शर्मा, चेतन पंचोली, आदित्य शर्मा, पंकज शर्मा, बंटी पंचोली, दीपक पंचोली, मनीष तिवारी, हर्षवर्धन शर्मा, अरविंद शर्मा, भोलाशंकर दुबे, आयुष शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।