कोटा. जिले के सांगोद उपखंड के कई गांवों में मिटटी का दोहन धड़ल्ले से चल रहा है,एक तरफ राज्य सरकार मिटटी के दोहन को लेकर नए फरमान जारी करके उनकी पालना करवाने के आदेश देती है,सांगोद क्षेत्र में अवेध तरीके से मिटटी दोहन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष राकेश कुमावत ने सांगोद क्षेत्र के पटवारी हल्का दीगोद के ग्राम हरिपुरा के लोठाखेड़ा के पास कण्डोली में मिटटी का अवैध खनन करने के विरोध में गुरूवार को एसडीएम सांगोद को ज्ञापन देकर इस काम में लगे लोगों के विरूद्व काय्रवाही करने की मांग की। अवैध तरीके से मिटटी खुदाई का काम धड़ल्ले से चलने की शिकायते यहां कई दिनों से मिल रही है,अवैध तरीके से मिटटी खुदाई करने को लेकर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए,सेवादल के कार्यकर्ताओं ने लोठाखेड़ा कण्डोली के पास मिटटी का दोहन का काम चलने को लेकर गुरूवार को एसडीएम से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन देकर इस समस्या से रूबरू करवाया।ज्ञापन में बताया कि कण्डोली के पास अवैध तरीके से मिटटी खुदाई का काम व्यापक तरीके से चल रहा है,देर रात्रि को इस काम को अंजाम दिया जाता है,मिटटी दोहन का काम जेसीबी की मदद से किया जाता है,सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रोली मिटटी का दोहन यहां अब तक किया जा चुका है,रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक मिटटी खुदाई का काम कुछ लोग कर रहे है,इससे कण्डोली खाली का स्वरूप पूरी तरह से बिगड़ने की उम्मीद है,वहीं प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।एसडीएम रामावतार मीणा ने जल्द इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Assam ke Dakhinpat Satra//Dakhinpat Satra,Majuli full Details( दक्षिणपत सत्र, माजुली पूर्ण विवरण )
Assam ke Dakhinpat Satra//Dakhinpat Satra,Majuli full Details( दक्षिणपत सत्र, माजुली पूर्ण विवरण )
हरियाणा में दलित और पिछड़ों पर है कांग्रेस की निगाह, सुशील इंदौरा को मिली अहम जिम्मेदारी
हरियाणा में कांग्रेस की निगाह दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर है। इस वर्ग को साधने के लिए...
ડીસા તાલુકા 108 ની ટીમે એમ્બ્યુલન્સમાં બાળકને જન્મ આપ્યો / સબંધ ભારત ન્યુઝ
ડીસા તાલુકા 108 ની ટીમે એમ્બ્યુલન્સમાં બાળકને જન્મ આપ્યો / સબંધ ભારત ન્યુઝ
टी-20 में 205 रन का दोहरा सतक बना के इतिहास रच दिया!
वेस्टइंडीज के ओलराउंडर कॉर्नवाल ने बुधवार क़ो इतिहास रच दिया! वाह T20 क्रिकेट में दोहरा सतक लगाने...
জৈন মন্দিৰত মূৰ্তি আৰু ধন চুৰি কৰা ৩ কুখ্যাত চােৰ আৰক্ষীৰ জালত।
🔴জৈন মন্দিৰত মূৰ্তি আৰু ধন চুৰি কৰা ৩ কুখ্যাত চােৰ আৰক্ষীৰ জালত।
🔴 গ্ৰেপ্তাৰ চহিদুল ইছলাম, কানয়...