कोटा बूंदी सांसद और जनप्रिय नेता ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भव्य स्वागत किया गया। पंकज मेहता के साथ ललित चित्तौड़ा , जगदीश शर्मा व अन्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर बधाई दी। इस दौरान पंकज मेहता और ओम बिरला ने औपचारिक वार्ता कर कोटा के विकास पर चर्चा की। मेहता ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का पद देश में शीर्ष पद है, ऐसे में ओम बिरला के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली से कोटा को एक बार फिर लाभ होगा। कोटा का सर्वांगीण विकास होगा, वहीं बड़े प्रोजेक्ट अब कोटा की धरती पर लगेंगे। भाजपा युवा नेता ललित चितौड़ा ने कहा कि ओम बिरला के कोटा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। ऐतिहासिक इस स्वागत में पलक पावडे बिछाए जाएंगे। कोटा की धरती पर ओम बिरला के आने पर जगह-जगह स्वागत द्वारा लगाकर, पुष्प वर्षा कर, मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी कर अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश शर्मा ने भी बिरला का स्वागत कर बधाई दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આમ આદમી પાર્ટી ના યુવાનો અને ગ્રામજનો દ્વારા ભવ્ય સ્વાગત કરવામાં આવ્યું હતું
આમ આદમી પાર્ટી ના યુવાનો અને ગ્રામજનો દ્વારા ભવ્ય સ્વાગત કરવામાં આવ્યું હતું
Wrestlers Protest: आज मुज्जफरनगर में आपात खाप पंचायत, तय की जाएगी देशव्यापी विरोध की रणनीति
नई दिल्ली, किसान नेता और बलियान खाप प्रमुख नरेश टिकैत ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपने पदक...
राष्ट्रीय लोक अदालतीमध्ये 733 प्रलंबित प्रकरणे निकाली
परभणी,दि.12 (प्रतिनिधी): प्रमुख जिल्हा व सत्र न्यायाधीश तथा जिल्हा विधी सेवा प्राधिकरणाचे...
পদপথত বাস কৰা লোকসকলক স্থানান্তৰ কৰাৰ নিৰ্দেশ মুখ্যমন্ত্ৰীৰ
🟥 গুৱাহাটীৰ উৰণীয়া সেতুৰ তলে-ওপৰে থকা লোকসকলক স্থানান্তৰ, মুখ্যমন্ত্ৰীৰ নিৰ্দেশৰ পিছতে তাৎক্ষণিক...