सेवा भारती कोटा महानगर द्वारा दिल्ली-एन. सी.आर की संस्था ग्लोबली इंटीग्रेटिड फॉउंडेशन फॉर थैलेसीमिया (गिफ्ट) के साथ मिलकर कोटा व आसपास के शहरों के थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निशुल्क कैम्प का आयोजन शनिवार को शहर के लायंस क्लब भवन में किया गया। शिविर में कोटा व राजस्थान के अन्य शहरों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लगभग 100 परिवारों (12 वर्ष की आयु वर्ग के थैलेसीमिक बच्चों, उनके सगे भाई-बहनों/माता-पिता) की पूर्णतया निशुल्क एच एल ए (ह्यूमैन ल्यूकोसाइट्स एंटीजेन) जाँच के लिए सैम्पल लिए गए। कोई मरीज इकलेरा से आया तो कोई एमपी से आया, साथ ही 300 किलोमीटर दूस से भी लोग यहां पहुंचे। गिफ़्ट संस्था के संस्थापक मदन चावला ने बताया कि थैलेसीमिया के स्थाई इलाज (बोन मैरो ट्रांसप्लांट) के लिये यह जांच सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इस जाँच के बिना बोन मैरो ट्रांसप्लांट की संभावना ही नहीं है। बाजार में एक व्यक्ति की एच एल ए जाँच की लागत लगभग 10 से 12 हजार रुपये तक होती है। शिविर में लिए गए सैम्पल्स की जर्मनी की विश्व प्रसिद्ध लैब डी के एम एस में जाँच होगी। इस शिविर में थैलेसीमिक बच्चों की निशुल्क जाँच (ओ पी डी) एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिये विशेष रूप से फोर्टिस मैमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट गुरुग्राम से बाल रक्त्त विकार, कैंसर एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ विकास दुआ व उनके सहयोगी डॉ अरुण दनेवा जी आए। सेवा भारती कोटा महानगर वर्षों से समाज सेवा में निस्वार्थ रूप से कार्यरत है। सोसाइटी के चिकित्सा आयाम प्रमुख सुरेंद्र अग्रवाल के बताया कि थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद हेतु यह निशुल्क शिविर एक बेहतरीन शुरूआत है। इस शिविर में जिन बच्चों का एच एल ए मिलान हो जायेगा, उनके गिफ़्ट थैलेसीमिया फॉउंडेशन, सेवा भारती एवं फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के सयुंक्त प्रयास से निशुल्क अथवा बिल्कुल कम से कम लागत में बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाये जायेंगे। सुरेंद्र अग्रवाल ने आगे बताया कि भविष्य में भी कोटा और राजस्थान के अन्य शहरों में ऐंसे शिविरों के आयोजन होते रहेंगें। शिविर का औपचारिक रूप से उद्घाटन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय कोटा उर्मिला दीदी व ज्योति बहन, लायंस क्लब कोटा के पी डी जी अनिल नाहर, अध्यक्ष राम मदनानी व डॉ विकास दुआ के द्वारा डॉ वेद प्रकाश गुप्ता, राज कुमार जैन, सी ए अनिल काला, गिफ़्ट संस्था के संस्थापक मदन चावला, अग्रवाल ब्लड सैंटर के संस्थापक सुरेंद्र अग्रवाल,समाज सेवी सत्य नारायण मित्तल जी को गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सेवा भारती कोटा महानगर की और से सभी अतिथियों का का सम्मान किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
થરા કોલેજ દ્વારા મતદાન જાગૃતિ અંગે શિહોરી માં મામલતદાર કચેરીએરંગોલી નો કાર્યક્રમ યોજાયો
થરા કોલેજ દ્રારા “મતદાનજાગૃતિ “ અંગે મામલતદાર કચેરી શિહોરીમાં “ રંગોળી “...
तालाब के बहते पानी में मिला नवजात फैली सनसनी, उपचार जारी
MP के बालाघाट जिले में जंगल में तालाब के बहते पानी की नाली मिला नवजात, उपचार जारी
...
PM Modi interacts with students onboard Kerala's first Vande Bharat train
Prime Minister Narendra Modi interacted with students onboard after inaugurating Kerala's...
ગૌશાળાના સંચાલકોનો સરકાર સામે ઉગ્ર રોષ, મામલતદાર કચેરીમાં રાતે ગાયો બાંધી વિરોધ નોંધાવ્યો, Video
મહેસાણા: રાજ્ય સરકારે ગાયો માટે સહાય જાહેર કર્યા બાદ ના ચુકવાતા ગૌશાળા સંચાલકો આકરા પાણીએ,...