राजस्थान की भाजपा सरकार ने शनिवार को रोजगार उत्सव का आयोजन कर कई लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे. साथ ही सरकार ने हर महीने सरकारी नौकरी की बहाली निकालने के साथ-साथ संभाग स्तर पर रोजगार मेले लगाने की बात कही. लेकिन भाजपा सरकार के रोजगार मेले के साथ-साथ सरकार की नीति-रीति पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. राजस्थान कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन्होंने रोजगार मेला लगाया. वे यह तो बता दें कि कितनी भर्ती निकाली, कितनी नौकरी दी. कितनों को भत्ता दिया.यह नियुक्ति का ढोल बजा रहे हैं, यह सभी कांग्रेस के शासन काल में भर्ती निकली, परीक्षा हुई और परिणाम आया. कुछ लोगों की ज्वाइनिंग नहीं हुई थी, उन्हें पत्र देकर आज अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. इन्हें पहले ही नियुक्ति देनी चाहिए थी. लेकिन अधिकारी, नेता में सामंजस्य नहीं था. इसलिए कर नहीं पाए. कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने विधानसभा सत्र से पहले अपने तेवर साफ कर दिए. उन्होंने कहा कि 3 से राजस्थान का बजट सत्र शुरू हो रहा है. यह कैसा होगा, इनका अब तक का कार्यकाल बता रहा है. अब तक ये योजना की जांच करेंगे, नाम बदलेंगे, जेल भेजेंगे, दिल्ली की हाजिरी, इसी में दिन बीते हैं. मदन दिलावर के बयान पर हम विधानसभा में सरकार को घेरेंगे. उन्होंने कहा कि हमको तो ऐसा मान लिया कि हम अफगानिस्तानी हैं. हम राजस्थान में सवाल नहीं पूछ सकते. सीएम और कोई भी मंत्री जवाब नहीं दे रहा. अगर कोई सवाल उठाता है तो सरकार के नुमाइंदे को जवाब देना चाहिए ताकि जनता में स्पष्टता रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમદાવાદમાં પણ 3 દિવસ સુધી ટ્રાફિક પોલીસ દ્વારા સીટ બેલ્ટ ડ્રાઇવ ચલાવવામાં આવશે.#gujarat_geeta_news_
અમદાવાદમાં પણ 3 દિવસ સુધી ટ્રાફિક પોલીસ દ્વારા સીટ બેલ્ટ ડ્રાઇવ ચલાવવામાં...
अल्लू अर्जुन ने की भूषण कुमार की तारीफ:कहा- कई सालों से चाहता था कि मेरे गाने भी टी-सीरीज पर आएं
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2ःद रूल, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस...
કુતિયાણા ભાજપ માંથી ઢેલીબેન માલદેભાઈ ઓડેદરા ટિકિટ ફાઇનલ શું આપી તેની પ્રતિક્રિયા જુઓ
કુતિયાણા ભાજપ માંથી ઢેલીબેન માલદેભાઈ ઓડેદરા ટિકિટ ફાઇનલ શું આપી તેની પ્રતિક્રિયા જુઓ
IAS का सपना छोड़ा, घर से निकाली गईं फिर CM बनी Mayawati की कहानी | Saurabh Dwivedi | Political Kissa
IAS का सपना छोड़ा, घर से निकाली गईं फिर CM बनी Mayawati की कहानी | Saurabh Dwivedi | Political Kissa