राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी आज मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से रजत पथ तक 700 अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई करेगा. न्यू सांगानेर रोड को 200 फीट चौड़ा करने के लिए यह बुलडोजर कार्रवाई शुरू होगी, जो देर शाम तक चलेगी. मानसरोवर एरिया में इस महीने की जाने वाले यह दूसरी बड़ी बुलडोजर कार्रवाई होगी. इससे पहले जेडीए ने हीरापथ न्यू सांगानेर रोड से वंदेमातरम तक 250 अवैध निर्माण ध्वस्त किए थे. जेडीए की होने वाली इस कार्रवाई से व्यापारी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि यहां साढ़े 6 किलोमीटर रोड पर 700 दुकानें है. जेडीए ने हमें महज 5 दिन का समय दिया है, जो काफी कम है. किरायेदारों को भी घर खाली करने में समय लगता है. हम तो यहां 30-40 साल से व्यापार कर रहे हैं. तुरंत कहां जाएंगे. व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमें समय दिया जाए और मुआवजे का भी प्रावधान किया जाए. बीआरटीसी को हटा दिया जाए तो सड़क चौड़ी हो जाएगी. हालांकि सुबह कुछ लोग जेडीए की कार्रवाई से पहले स्वयं ही अतिक्रमण हटाते हुए नजर आ रहे हैं. मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर 19 जून को हमने न्यू सांगानेर रोड पर करीब 700 दुकानों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा था, जिसमें 26 तारीख से कार्रवाई की बात भी कही गई थी. 26 जून को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास से कार्रवाई शुरू होगी. इस दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात रहेगा. बताते चलें कि आज होने वाली इस कार्रवाई के दौरान 3 एसीपी, 7 पुलिस निरीक्षक एवं 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी और जेडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ПРОКАЧАЙ СВОИ ПРЕДПЛЕЧЬЯ И СИЛУ ХВАТА ДОМА за 30 ДНЕЙ !! БЕЗ ЖЕЛЕЗА!
ПРОКАЧАЙ СВОИ ПРЕДПЛЕЧЬЯ И СИЛУ ХВАТА ДОМА за 30 ДНЕЙ !! БЕЗ ЖЕЛЕЗА!
NDTV से बोले CM Bhupesh Baghel: "हमारे सरकार के खिलाफ कहीं कोई नाराजगी नहीं है"
NDTV से बोले CM Bhupesh Baghel: "हमारे सरकार के खिलाफ कहीं कोई नाराजगी नहीं है"
5 अध्यापकों के पदस्थापन सहित 248 अध्यापकों के स्थाईकरण का किया अनुमोदन
5 अध्यापकों का पदस्थापन सहित 248 अध्यापकों के स्थाईकरण का किया अनुमोदन
जिला प्रमुख...
Patchy KKR faces serious danger from confident RCB. - Newzdaddy
For Royal Challengers Bangalore, visiting Eden Gardens has always been a bittersweet experience....
વાપી નામધામાં બહુમાળી મકાનના 8માં માળે થી કિશોરી નીચે પટકાતા કરુણ મોત
વાપી નામધામાં બહુમાળી મકાનના 8માં માળે થી કિશોરી નીચે પટકાતા કરુણ મોત