राजस्थान के कृषि एवं बागवानी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. उन्होंने अपना फाइनल फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बता दिया है. राजस्थान के शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को इसका खुलासा किया है. यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा, 'किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा वाला मामला अब खत्म हो गया है. सीएम भजनलाल के साथ उनकी बातचीत हो गई है, जिसमें उन्होंने इस्तीफा न देने के फैसले पर सहमति जताई है. किरोड़ी लाल मीणा भावुक नेता हैं, लेकिन कई बार भावुकता से ज्यादा जरूरी समाज हित और राष्ट्रहित होता है.'हालांकि अपने फैसले का संकेत किरोड़ी लाल मीणा ने 21 जून को योग दिवस वाले दिन ही दे दिया था. उस दिन न सिर्फ वे प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, बल्कि उन्होंने सरकारी बैठक में भी भाग लिया था. उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही थी कि अब वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. 24 जून को भी किरोड़ी लाल मीणा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए नजर आ रहे हैं. ये जनसुनवाई सवाई माधोपुर में मीणा के कार्यालय पर आयोजित की गई थी.मंत्री ने एक्स पर लिखा, 'आज सवाई माधोपुर में कार्यालय पर मेरे परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए. आपकी समस्याओं का समाधान करना ही मेरे जीवन का प्रथम ध्येय है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पालघर जिल्ह्यातील धानिवरी गावातील आदिवासींना वडोदरा मुंबई द्रुतगती मार्गाच्या नावाने घर केली खाली.
पालघर जिल्ह्यातील धानिवरी गावातील आदिवासींना वडोदरा मुंबई द्रुतगती मार्गाच्या नावाने घर केली खाली.
Israel Hamas Conflict: Gaza में खाने के लिए लंबी कतारें, तरसते लोग (BBC Hindi)
Israel Hamas Conflict: Gaza में खाने के लिए लंबी कतारें, तरसते लोग (BBC Hindi)
સુરેન્દ્રનગર ના શિવાજી પાર્કમાં રહેતા યુવાને ડિપ્રેશનમાં આવી અને પોતાની જિંદગીને દાવમાં મૂકી અને ધોળીધજા ડેમમાં પડતુ મૂકી અને આત્મહત્યા કરી લીધી
સુરેન્દ્રનગરના શિવાજી પાર્કમાં રહેતા એક યુવકે ડીપ્રેશનના કારણે ધોળીધજા ડેમમાં ઝંપલાવી આત્મહત્યા...
ઉપલેટા:- બે વર્ષથી મંજુર થયેલો કોઝવેનું કામ વહેલી તકે શરૂ કરાઈ તેવી ઉઠી માંગ...|| GTV_GUJARAT_NEWS
ઉપલેટા:- બે વર્ષથી મંજુર થયેલો કોઝવેનું કામ વહેલી તકે શરૂ કરાઈ તેવી ઉઠી માંગ...|| GTV_GUJARAT_NEWS