आपातकाल के दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के तहत जेल में बंद किए गए बंदियों को पेंशन दी जाती थी. राजस्थान सरकार मीसा बंदियों को दोबारा पेंशन देने पर विचार कर रही है. अब इसे कोई भी सरकार आगे से बंद नहीं कर पाएगी. भजनलाल सरकार इसके लिए एक्ट लाएगी. सरकार इस पर मंथन कर रही है. सूत्रों के अनुसार इस बजट सत्र में राजस्थान सरकार मीसा पेंशन पर विधेयक लाने की तैयारी कर रही है. विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के बाद इसी सत्र में पारित कराया जाएगा. प्रदेश में करीब 1100 से भी ज्यादा मीसा और डीआईआर बंदी हैं, जो 26 जून 1975 को आपातकाल लगने से लेकर 1977 के दौरान जेलों में बंद थे. राजस्थान सरकार ने 2008 में मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी बताया था. 6 हजार रुपए पेंशन और 5 सौ रुपए मेडिकल सुविधा हर महीने शुरू की थी. विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में भी भाजपा ने मीसा बंदियों के लिए एक्ट लाने का वादा किया था. साल 2009 और 2019 में कांग्रेस ने मीसा बंदियों केी पेंशन और अन्य सुविधाओं को बंद कर दिया था. विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने मीसा बंदियों की पेंशन का मुद्दा उठाया था. अब भाजपा की सरकार बनने पर मीसा बंदियों को पेंशन शुरू करने का निर्णय लिया है. 20 हजार रुपए पेंशन और मेडिकल सुविधा के लिए 4 हजार रुपए हर महीने कर दी गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hand Grenade: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश, पुलिस को मिले ग्रेनेड और खतरनाक सबूत
देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ गणतंत्र दिवस के परेड की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ बड़ी साजिश...
થરાદના દાંતીયાથી દ્વારકા પ્રવાસે જતી બસને નડ્યો અકસ્માત | SatyaNirbhay News Channel
થરાદના દાંતીયાથી દ્વારકા પ્રવાસે જતી બસને નડ્યો અકસ્માત | SatyaNirbhay News Channel
BTST STBT Calls | Share Market में जानें क्या है Experts के Trading Ideas | Share Market Strategy
BTST STBT Calls | Share Market में जानें क्या है Experts के Trading Ideas | Share Market Strategy
PM Modi in Raipur : 'जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक हो रहे हैं' प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां...
Breaking: 'कोई गड़बड़ी नहीं करेंगे...', Sambhal में थाने पहुंचकर 600 हिस्ट्रीशीटरों ने खाई कसम
Breaking: 'कोई गड़बड़ी नहीं करेंगे...', Sambhal में थाने पहुंचकर 600 हिस्ट्रीशीटरों ने खाई कसम