राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. यहां से पार्टी ने दो बार से सांसद रहे राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरा एथलीट देवेंद्र झाझड़िया को चुनावी मैदान में उतारा था. टिकट काटे जाने के बाद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. चूरू के नतीजे पर राजस्थान की राजनीति काफी दिनों से चर्चा में थी. आज यह चर्चा उस समय और तेज हो गई जब प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ चूरू पहुंचे. पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से राजेंद्र राठौड़ और राहुल कस्वां में खींचतान मची थी. राहुल कस्वां का टिकट काटे जाने के पीछे भी राजेंद्र राठौड़ का नाम लिया जाता है. इन तमाम चर्चाओं के बीच शुक्रवार को चूरू पहुंचे राजेंद्र राठौड़ ने चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा को मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी ली. दरअसल पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आज अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता आयोजित की . प्रेस वार्ता में चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया विधायक हरलाल सारण सहित भाजपा नेता मौजूद रहे. इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने हाल ही में चुरू से सांसद बने राहुल कस्वा पर जमकर कटाक्ष किए. राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की हार को हम स्वीकार करते हैं. हम हार के कारणों पर मंथन कर रहे चिंतन कर रहे हैं. राजेंद्र राठौड़ ने आगे कहा कि हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आगे हम सेवा का काम करेंगे. इस दौरान राठौड़ ने देवी सिंह भाटी का नाम लिए बिना उनपर भी निशाना साधा . राजेन्द्र राठौर ने कहा कि दूसरों के कंधे पर बंदूक रखना गलत है, संसदीय दल तय करता है किसे टिकट मिले किसे नहीं? अनर्गल बातें करने को में उचित नहीं समझता", गौरतलब है कि भाजपा नेता देवी सिंह भाटी ने हाल ही में राजेंद्र राठौड़ को राजस्थान में हार का जिम्मेदार ठहराया था.वहीं राठौड़ ने आगे कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही हैं. भाजपा के पास दुनिया का सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी हैं उनके नेतृत्व भारत आगे बढ़ रहा है. प्रेस वार्ता को चूरू से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझडिया ने भी संबोधित किया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કરજણ ડેપો માં કરજણ થી પાદરા જવાની બસ ના ધાંધિયા થતા પેસેન્જરોમાં રોષ જોવા મળિયો.
કરજણ ડેપો માં કરજણ થી પાદરા જવાની બસ ના ધાંધિયા થતા પેસેન્જરોમાં રોષ જોવા મળિયો.
અમરેલી જીલ્લા જેલમાંથી વચગાળા જામીન રજા પરથી ફરાર થયેલ સંજય બધેલ ને નાનાવાડા ગામેથી પકડી પાડતી અમરેલી પેરોલ ફર્લો સ્કવોર્ડ.
લીલીયા પો.સ્ટે . ચોરીના ગુન્હાના પરપ્રાંતીય કાચા કામના કેદીને રાજકોટના નાનાવાડા ગામેથી પકડી પાડતી...
mpassionate Senior Care at Athulya
mpassionate Senior Care at Athulya
Athulya Senior Care, the pioneering and largest...
ধেমাজি বিজেপি মুখ্য কাৰ্যালয়ত মহিলা সজাগতা সভা সম্পন্ন
ধেমাজি,২২জুলাই: ধেমাজি পেগু বজাতস্থিত বিজেপি মুখ্য কাৰ্যালয়ত অসম ৰাজ্যিক মহিলা আয়োগৰ অধ্যক্ষা...