नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है. राजस्थान में इसी बीच कांग्रेस ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही इस मामले पर केंद्र से चुप्पी तोड़ने की अपील की. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'सभी जानते हैं कि नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है. लेकिन केंद्र परीक्षा रद्द नहीं करा रही है.' साथ ही डोटासरा ने कहा कि 'इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को कृपांक क्यों दिए गए और कुछ अभ्यर्थियों को चयनित परीक्षा केंद्र क्यों दिए गए, जैसे प्रश्न अनुत्तरित हैं.' डोटासरा ने केंद्र सरकार पर इस मामले को लेकर चुप्पी साधने भी आरोप लगाया है.NEET परीक्षा में हुई धाँधली पर परीक्षा पुनः कराने की माँग को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय से त्रिमूर्ति सर्किल तक विशाल मशाल जुलूस तक निकाला. डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और अन्याय किया गया. कांग्रेस नेता ने परीक्षा रद्द करने की मांग की, कहा- 'कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक लड़ेगी. परीक्षा रद्द की जानी चाहिए.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વીજળી પડવાથી બાળક સહિત 2નાં મોત
શહેરમાં 13 ઓગસ્ટ બાદ છેલ્લા 28 દિવસથી વરસાદ ન થતા ભાદરવાની ગરમીનો પારો શનિવારે 38 ડિગ્રી સુધી...
हिमाचल में बाढ़, 4 बच्चे बहे; राजस्थान में बारिश से 24 घंटे में 20 मौतें; UP-बिहार में गंगा उफान पर
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। ऊना के हरौली के...
શિક્ષક ક્લાસમાં બાળકને મસાજ કરાવી રહી હતી, વીડિયો થયો વાયરલ
હરદોઈ જિલ્લાની એક સરકારી શાળામાં ભણાવતા શિક્ષકનો ક્લાસ રૂમની અંદર બાળકોને પીરસવાનો વીડિયો વાયરલ...
Redmi A3: 6GB तक रैम 5000mAh बैटरी वाले फोन की पहली सेल आज होगी लाइव, इतना है दाम
एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। 5000mAh बैटरी वाला फोन...
মৰাণৰ ঝলম ৰঙাগডাশ্বহীদ মেজৰ দুৰ্গা মল্লৰ প্ৰতিমূৰ্তিৰ উন্মোচন কৰিলে বিধায়ক চক্ৰধৰ গগৈয়ে
মৰাণৰ ঝলম ৰঙাগডাশ্বহীদ মেজৰ দুৰ্গা মল্লৰ প্ৰতিমূৰ্তিৰ উন্মোচন কৰিলে বিধায়ক চক্ৰধৰ গগৈয়ে