केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी ने गत 12 मार्च को राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और उसमे अब कंसल्टेशन प्रोसेस ऑन है. इस पर गंभीरता से मंथन चल रहा है. उन्होंने संकेत दिए कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नियम को भी जल्द लागू किया जाएगा. मेघवाल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और पुलिस संहिता सहित तीन कानून जुलाई में लागू कर दिए जाएंगे. अर्जुन राम मेघवाल तीसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार बीकानेर पहुंचे. यहां पहुंचते ही रेलवे स्टेशन के वैटिंग हॉल में उन्होंने योगाभ्यास में हिस्सा लिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का श्रेय देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की इमेज पूरी दुनिया में मजबूत हुई है. केंद्रीय कानून मंत्री ने बीकानेर को भी कई सौगातें दिए जाने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटकों की है और अब ये समस्या खत्म होने को है. इसके लिए रेल मंत्रालय ने प्रोजेक्ट बना लिया है और जल्द ही बीकानेरवासी इस परेशानी से निजात मिलती हुई देखेंगे. अर्जुन राम ने बीकानेर एयरपोर्ट के विस्तार की भी बात की. उन्होंने बताया कि सिविल एयरपोर्ट का भी जल्द विस्तार किया जाएगा ताकि यहां बड़े विमान भी उतर सकें. रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 481 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि बीकानेर में भी रेलवे लाइनों के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि यहां के विकास और और गति मिल सके. तीसरी बार मंत्री बनाए जाने के बाद अर्जुन राम मेघवाल आज पहली बार बीकानेर पहुंचे. उनके यहां आने की खबर कल मिलने के बाद भाजपा के नेताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं. आज जैसे ही वे ट्रेन से उतरे तो पूरा स्टेशन नारों से गूंज उठा. आम तौर पर जज़्बाती रूप से मजबूत नजर आने वाले अर्जुन राम आज अपने स्वागत से अभिभूत नजर आए और ये नजारा देख कर उनकी आंखें भी खुशी के आंसुओं से भरी नजर आई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાધનપુર રોડ,ગટર સાફ સફાઈ અને ખુલ્લી ગટરોને લઇને રહીશોમાં ભારે રોષ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર રોડ,ગટર સાફ સફાઈ અને ખુલ્લી ગટરોને લઇને રહીશોમાં ભારે રોષ | SatyaNirbhay News Channel
Pennsylvania Flood: अमेरिका के पूर्वी पेंसिल्वेनिया में बारिश और बाढ़ का कहर, 5 की मौत; दो लापता
Pennsylvaniaa flood Crisis: अमेरिका के पूर्वी पेंसिल्वेनिया में बाढ़ और बारिश का कहर बना...
Israel Hamas War: हमास एयरफोर्स चीफ अबू रकाबा ढेर, इजरायली सुरक्षा बल ने किया दावा
यरुशलम। इजरायल हमास युद्ध के 22वें दिन इजरायली सुरक्षा बल ने दावा किया है कि उन्होंने हमास...
ફતેપુરા અગ્રવાલ સમાજ દ્વારા ફતેપુરા નગરમાં રામ રવાડી ની ભવ્ય શોભાયાત્રા કાઢવામાં આવી
આજે તારીખ ૬/૦૯/૨૦૨૨ ના રોજ અગ્રવાલ સમાજ ફતેપુરા દ્વારા રામ રવાડી નિમિત્તે ભવ્ય શોભાયાત્રા...
Chief of Army Staff General M M Naravane visited Rashtriya Raksha University || पुस्तक विमोचन समारोह
#rru #army #army इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थल सेनाध्यक्ष, श्री जर्नल मनोज मुकुंद...