हर साल जून के तीसरे गुरुवार को किडनी कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए World Kidney Cancer Day मनाया जाता है। इस बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाने से जान बचाने में काफी मदद मिल सकती है। आइए डॉक्टर्स से जानते हैं किडनी कैंसर के लक्षण (Kidney Cancer Symptoms) और किन वजहों से बढ़ सकता है इसका खतरा।
किडनी कैंसर के लक्षण
डॉ. रमन नारंग (एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) ने बताया कि किडनी कैंसर के लक्षण (Kidney Cancer Symptoms) आसानी से नजर नहीं आते हैं। इस वजह से इसका पता लगाने में कई मामलों में काफी देर हो जाती है। किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन इस दौरान में शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिनपर ध्यान देकर इसका जल्दी पता लगाया जा सकता है।