जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में गुरुवार दोपहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसके साथ ही छात्र नेता शुभम रेवाड़ को हिरासत में ले लिया. ये सभी छात्र रेवाड़ के नेतृत्व में इकट्ठा होकर परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर रहे थे, तभी माहौल बिगड़ गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया. छात्रों कहना था कि सेमेस्टर परीक्षा में गलत तरीके से विद्यार्थियों को फेल किया गया है और रिवैल्यूएशन के नाम पर छात्रों से राशि वसूली जा रही है. इसके खिलाफ विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय के बाहर जमा हुए थे. इसी दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की. तभी कुछ छात्रों की पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हुई और बाद में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. दरअसल BA, BSc and BCom फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में इस बार 70 फीसदी से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं. इसी लिए छात्र रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसाः 2 ट्रेलरों की टक्कर में 3 लोग जिंदा जले, 2 की मौत
राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार सुबह 4 बजे दो ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों...
पन्ना कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अमानगंज के शासकीय महाविद्यालय में बैठक की आयोजित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हेलीपैड का किया निरीक्षण
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जून को अमानगंज पहुंच रहे हैं जो...
લખતર વિરમગામ હાઇવે પર ટ્રક પલટી જતા બે લોકો ગંભીર રીતે ઈજાગ્રસ્ત
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના લખતર વિરમગામ હાઈવે ઉપર અકસ્માતનો સિલસિલો યથાવત રહ્યો છે.રાત્રિના સમયે...
આંગણવાડી કાર્યકર અને તેડાગર બહેનોનો હલ્લાબોલ
#buletinindia #gujarat #banaskantha
जय शाह निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए:1 दिसंबर को पद संभालेंगे
भारत के जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन बन गए हैं। ICC ने बताया कि शाह को...