नमाना इन दिनों हाड़ौती सहित पूरे प्रदेश व उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और प्रशासन, आम जनता व किसान अच्छी बरसात को लेकर उम्मीद लगाए बैठे है। जून माह की शुरूआत में किसान रोहणी नक्षत्र में नोतपा के तपने के साथ टिटहरी के अंडों की संख्या को भी भरपूर या कम बरसात का शगुन मानते हैं। बून्दी जिले के गुढ़ानाथावतान कस्बे के निकट गुढ़ा फार्म के एक खेत में इस बार टिटहरी ने 7 अंडे दिए हैं जो किसानों व ग्रामीणाों में कोतूहल का विषय बने हुए है। जानकारी के अनुसार किसान पृथ्वीराज सिंह खींची के खेत की मेड़ पर एक टिटहरी ने 7 अंडे दिए है। खेत पर काम करने वाले व यहीं पर निवास करने वाले युवक बबलू प्रजापत ने बताया कि एक टिटहरी का जोड़ा है जिसने 7 अंडे दिए। उसने इनकी नियमित मोनिटरिंग भी की ओर आसपास के किसानों को भी बताया जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान इसे अतिवृष्टि होने का संकेत भी मान रहे हैं। 2 वर्ष पूर्व भी इसी इलाके में टिटहरी ने 5 अंडे दिए थे और संयोग से उस साल भारी बारिश भी हुई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Karnataka Election Result 2023: डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया, कर्नाटक में कांग्रेस का किंग कौन?
नई दिल्ली, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब कुछ ही वक्त रह गया है। थोड़ी देर में...
नमाना में 60 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, सुबह पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाल
नमाना कस्बे के समीप 60 फीट गहरे कुएं में एक युवक रात के अंधेरे में गिर गया जिसका...
पंजाब की आप सरकार कर रही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़:तरुण चुघ
अपने आका केजरीवाल की रैली के लिए 6 स्कूल बंद करने का तुगलकी फरमान सुनाया डमी सीएम भगवंत मान नेl...
Pakistan SCO Summit News: क्या SCO Summit में भारत और Pakistan के बीच आतंकवाद पर बात होगी?
Pakistan SCO Summit News: क्या SCO Summit में भारत और Pakistan के बीच आतंकवाद पर बात होगी?
Noise Colorfit Chrome स्मार्टवॉच को कम कीमत में किया गया लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन की डिटेल
Noise Colorfit Chrome इस स्मार्टवॉच को भारत में इलाइट ब्लैक इलाइट मिडनाइट गोल्ड और इलाइट सिल्वर...