राजस्थान में लगातार हीटवेव की गतिविधियां जारी हैं। लोग तेज गर्मी व उमस से बेहाल हो चुके हैं। सोमवार को जयपुर, उदयपुर, दौसा, भरतचपुर, करौली, धौलपुर में तेज गर्मी रही। पिछले 24 घंटे की बात करें तो आइएमडी के मुताबिक, राज्य में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 46.2 डिग्री दर्ज की गई। सोमवार को चूरू, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, बूकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और दौसा में पूरे दिन हीटवेव की तपन रही। यहां तक कि राजधानी जयपुर में देर रात तक हूटवेव का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत 19 जून बुधवार से हो रही है। ऐसे में पूर्वी जिलों अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बारां, झालावाड़ में प्री- मानसून का दौर शुरू हो जाएगा। बुधवार से हवा के पैटर्न में बदलाव होना तय है, यानी पूर्वी हवा पश्चिम की तरफ आनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के 13 जिलों में 19 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बारां, झालावाड़ में 19 जून दोपहर बाद धूलभरी आंधी, व कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಮಹಿಳೆಯರಿಗೆ ಗುಡ್ ನ್ಯೂಸ್: ಉಚಿತ ಪ್ರಯಾಣದ ಶಕ್ತಿ ಯೋಜನೆಗೆ ನಾಳೆ ಸಿಎಂ ಸಿದ್ಧರಾಮಯ್ಯ ಚಾಲನೆ
ಮೈಸೂರು : ರಾಜ್ಯದ ಎಲ್ಲಾ ಮಹಿಳೆಯರಿಗೆ ಎಕ್ಸ್ ಪ್ರೆಸ್ ಸೇರಿದಂತೆ ಎಲ್ಲ ಬಸ್ಸುಗಳಲ್ಲಿ ಕರ್ನಾಟಕದೊಳಗೆ...
સંજય રાઉતની પત્ની આજે ED સમક્ષ હાજર થશે, રૂબરૂ પૂછપરછ શક્ય
પાત્રા ચાવલ ઘાટોલા કેસમાં એન્ફોર્સમેન્ટ ડિરેક્ટોરેટ (ED), શિવસેના સાંસદ સંજય રાઉતની પત્ની વર્ષા...
Kolhapur : मुसळधार पावसामुळे हातकणंगले रेल्वे ब्रिजवरुन धबधब्यासारखे वाहू लागले पाणी...BPN news
Kolhapur : मुसळधार पावसामुळे हातकणंगले रेल्वे ब्रिजवरुन धबधब्यासारखे वाहू लागले पाणी...BPN news
કલેકટરના અધ્યક્ષસ્થાને ઠાસરા ખાતે વિધાનસભા ચૂંટણીની સમીક્ષા બેઠક યોજાઈ
ખેડા જિલ્લામાં વિધાનસભા ચૂંટણીની તૈયારીઓ પૂર જોશમાં ચાલી રહી છે. ત્યારે કલેકટર કે.એલ.બચાણી દ્વારા...
लॉन्च हुई Maruti Brezza माइल्ड हाइब्रिड, माइलेज में पहले से हो गई है बेहतर; जानिए कीमत और फीचर्स
Maruti Brezza माइल्ड हाइब्रिड को एक बार फिर से भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। बता दें...