श्रीगंगानगर में सिंचाई के लिए पानी की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मान को लेकर बात की. इस दौरान सीएम शर्मा ने गंगनहर में पानी देने का आग्रह किया. संभावना है कि आज रात तक गंगनहर में 500 क्यूसेक पानी मिल सकता है. बता दें कि गंगनहर प्रणाली के लिए जून माह में 2500 क्यूसेक शेयर निर्धारित है, हालांकि इससे कम पानी मिल रहा है. बताया गया कि पंजाब में धान की बिजाई शुरू होने और पानी की मांग अधिक होने के कारण फिरोजपुर फीडर से निकलने वाली पंजाब की नहरें सरहिन्द फीडर, ईस्टर्न कैनाल एवं अन्य छोटी माईनरों में निर्धारित क्षमता से अधिक पानी लिया जा रहा है. फिरोजपुर फीडर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण निर्धारित क्षमता के अनुसार पानी नही ले रहा है. इसकी वजह से गंगनहर में भी निर्धारित मात्रा से कम पानी आ रहा है. सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ ने श्रीगंगानगर में पानी की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी, गुरवीर सिंह ने बताया कि गंगनहर प्रणाली के लिए जून माह में 2500 क्यूसेक शेयर निर्धारित है. इसके बावजूद वर्तमान में आरडी संख्या 45 पर लगभग 1635 क्यूसेक पानी दर्शाया जा रहा है. पानी चोरी के कारण निर्धारित क्षमता से काफी कम पानी की आपूर्ति हो रही है. जिस पर भजनलाल शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की. इस दौरान सीएम मान ने जल्द ही पूरे पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કડીમાં ટ્રકમાં દારુની હેરાફેરી કરવા માટે બે આરોપીઓના રિમાન્ડ મંજૂર કરાયા
કડી પોલીસે થોડાં દિવસો પહેલાં ડાક ઘર લખેલી ટ્રકમાંથી વિદેશી દારુનો મોટાપાયે જથ્થો ઝડપ્યો હતો....
પાર્ટી કરવા લૂંટના ઈરાદે હત્યા કરનાર 3 ઝડપાયા
અમદાવાદ
થોડા દિવસો અગાઉ મેઘાણીનગર વિસ્તારમાંથી એક યુવકની લાશ મળી હતી.જે મામલે પોલિસે તપાસ કરતા...
ઉદ્યોગનગર પોલીસના ગુજસીટોકના ગુનામાં ચાર આરોપી
પોરબંદર ઉદ્યોગનગર પોલીસ સ્ટેશનમાં ગુજરાત કંટ્રોલ ઓફ ટેરરીઝમ એન્ડ ઓર્ગેનાઇઝ ક્રાઇમ (GUJCTOC) એક્ટ...
#Banaskantha | દિયોદર જિલ્લા આયુર્વેદ શાખા દ્વારા ફ્રિ મેગા નિદાન કેમ્પ યોજાયો | Divyang News
#Banaskantha | દિયોદર જિલ્લા આયુર્વેદ શાખા દ્વારા ફ્રિ મેગા નિદાન કેમ્પ યોજાયો | Divyang News
RBI's Action On Gold Loans Rules Violation | नए गोल्ड लोन्स देने पर IIFL Finance पर क्यों लगाया रोक?
RBI's Action On Gold Loans Rules Violation | नए गोल्ड लोन्स देने पर IIFL Finance पर क्यों लगाया रोक?