यदि आप पटवारी बनने के का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान सरकार जल्द ही पटवारी के हजारों पदों के लिए भर्ती की घोषणा करने वाली है. यह घोषणा कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी. यदि आप पटवारी के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका रहने वाला है. दरअसल, बजट घोषणा 2024-25 में पटवारी भर्ती की घोषणा हुई थी. भर्ती के संबंध में राजस्व विभाग को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है. राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टर्स से भर्ती हेतु अभ्यर्थना मांगी है. राजस्व विभाग जल्द ही कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजेगा जिसके बाद पटवारी भर्ती की घोषणा की जाएगी. देश में लोकसभा चुनाव होने के कारण पटवारी भर्ती की प्रक्रिया अटकी हुई थी. लेकिन अब शीघ्र ही बोर्ड द्वारा रिक्त पदों हेतु स्वीकृति दी जाएगी और पटवारी भर्ती के लिए जल्द ही फॉर्म भी शुरू हो जाएंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि जून माह के अंत तक राजस्थान पटवारी भर्ती फॉर्म 2024 भरने शुरू हो जाएंगे. यह भर्ती पटवारी के करीब 3000 पदों पर होगी. राजस्थान के बेरोजगार युवा मंगलवार को दोपहर 12 बजे कर्मचारी चयन बोर्ड के बाहर प्रदर्शन करेंगे. ये युवा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हो रही देरी से आक्रोशित हैं. यह प्रदर्शन राजस्थान युवा शक्ति एकीकृत महासंघ की ओर से होगा. इसके लिए मनोज मीणा के नेतृत्व में बेरोजगार युवा प्रदर्शन के लिए जुटेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नई बाइक की पहली सर्विस क्यों होती है जरूरी? नहीं कराने पर ये 3 चीजें हो सकती है खराब
New bike First service importance नई बाइक खरीदने के बाद उसकी पहली सर्विस बहुत जरूरी होती है। आप...
Honda CB350 vs Royal Enfield Classic 350: कीमत, इंजन और हार्डवेयर के मामले में कौन बेहतर? पढ़ें डिटेल्स
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं।...
Rahul Gandhi At Barber Shop: शेविंग कराने गए राहुल गांधी को नाई ने सुनाया दुख | Delhi | Aaj Tak
Rahul Gandhi At Barber Shop: शेविंग कराने गए राहुल गांधी को नाई ने सुनाया दुख | Delhi | Aaj Tak
અડવાણા નજીક ધ્રોકળ ડેમ ખાતે જળ વધામણા કરતા ભાજપના આગેવાનો
ધ્રોકળ ડેમમાં નર્મદાના નીર નું અવતરણધારાસભ્ય સહીત ભાજપના આગેવાનો ગ્રામજનો એ જળ વધામણા કર્યા: બરડા...