प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे रविवार को दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बालाजी महाराज, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए. साथ ही देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की. इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने प्रदेश प्रभारी को आशीर्वाद स्वरूप बालाजी महाराज के चोले का टीका लगाया तो ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने प्रदेश चुनाव प्रभारी सहित उनके साथ आए भाजपा नेताओं की अगवानी की. दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि काफी बार मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन की इच्छा हुई, लेकिन चुनाव और पार्टी के कामों की वजह से उनका यहां आना नहीं हो पा रहा था, लेकिन रविवार को बालाजी महाराज के दर्शन कर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है. वहीं, किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा को लेकर पूछ गए एक सवाल के जवाब में सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि वो मंदिर परिसर में सियासी बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि यह अध्यात्म और भक्ति का केंद्र है. ऐसे में यहां सियासी मसलों पर चर्चा सही नहीं है. बता दें कि प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने लोकसभा चुनाव के दौरान दौसा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया था. बावजूद इसके पार्टी को यहां सफलता नहीं मिली और यहां भाजपा प्रत्याशी दो लाख 37 हजार वोटों से पराजित हो गया. वहीं, प्रदेश भाजपा अब इस हार को लेकर लगातार समीक्षा बैठक कर रही है, ताकि आगे गलतियों को सुधारा जा सके.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Amitabh Bachchan और Rajinikanth ने शुरू की 'Thalaivar 170' की शूटिंग, एक साथ आए नजर
Amitabh Bachchan और Rajinikanth ने शुरू की 'Thalaivar 170' की शूटिंग, एक साथ आए नजर
Once an encounter specialist now a social worker, Retired DySp Shri Tarun Barot.
On the occasion of 75th Independence Day, we salute to the real Hero of the Nation- Retired DySp,...
બનાસકાંઠા: ભારતીય બનાવતનો વિદેશી દારૂ ભરેલી ટ્રક ઝડપાઈ
બનાસકાંઠા: ભારતીય બનાવતનો વિદેશી દારૂ ભરેલી ટ્રક ઝડપાઈ
दादाबाड़ी इलाके में दिनदहाड़े घर का गेट खोल कर ले गए बाइक सवार बदमाश CCTV फुटेज आया सामने
शहर के दादाबाड़ी इलाके में गुरुद्वारा के पीछे कॉलोनी से दिनदहाड़े 2 बाइक सवार बदमाश घर का गेट खोल...
સિહોર શહેરમાં સ્વતંત્રતા દિવસ ની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી
સિહોર સાથે દેશભરમાં ૭૬મા સ્વાતંત્ર્યપર્વની ઠેર-ઠેર ભારે હર્ષોલ્લાસ, ઉમંગ સાથે ઉજવણી કરવામાં...