जनपद आजमगढ़ में,18जून को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, अधिवक्ता के प्रकरण में, लापरवाही बरतने। तथा इस संबंध में, मुलाकात करने गए अधिवक्ताओं के शिष्ट मंडल के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का दीवानी बार एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। इस संबंध में, दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कृपा शंकर सिंह एडवोकेट के जमीन के प्रकरण में, 14 जून को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल से के कई सदस्यों को जिलाधिकारी ने अपने चेंबर से बाहर निकाल दिया। जिलाधिकारी का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है और शासन की मंशा के प्रतिकूल है। अध्यक्ष ने कहा की कृपा शंकर सिंह एडवोकेट के प्रकरण में तहसीलदार सगड़ी के निर्देश पर वहां के राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र त्रिपाठी विजय कुमार वर्मा तथा रामसुंदर यादव मनमाना काम कर रहे हैं। यह संघ राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र त्रिपाठी विजय कुमार वर्मा तथा रामसुंदर यादव के तत्काल निलंबन की मांग करता है। हमारी मांग है कि इस संबंध में एक समिति बनाई जाए जिसमें अधिवक्ताओं को भी शामिल किया जाए। इसी प्रकरण में जनपद प्रशासन की मनमाना रवैया के विरोध में 18 जून को सभी अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके साथ ही शासन और प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से भी अनुरोध है कि अधिवक्ताओं के मामले में संवेदनशील होकर विचार करें उनकी बातों को सुने और न्याय करें। अन्यथा बार एसोसिएशन लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगा। इस अवसर पर संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव सह मंत्री रामनारायन राय, कृपा शंकर सिंह एडवोकेट, आनंद राय एडवोकेट, रतिभान सिंह एडवोकेट, आलोक सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધારીમાં રોડરસ્તાઓ પર અડીંગો જમાવી ઉભેલા મુંગા માલઢોરે મારી ઢીક એકને ઈજા
ધારીમાં રોડરસ્તાઓ પર અડીંગો જમાવી ઉભેલા મુંગા માલઢોરે મારી ઢીક એકને ઈજા
सांगोद में दूसरे दिन भी शिविर में जोड़े नवमतदाताओं के नाम
सांगोद, 28 जुलाई। क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर...
सणसवाडीत इंडीव्हर कारची दुचाकीला जोरदार धडक बसून अपघात, कारच्या सर्व एअर बॅग ओपन
सणसवाडीत इंडीव्हर कारची दुचाकीला जोरदार धडक बसून अपघात, कारच्या सर्व एअर बॅग ओपन
Cummins India Share News: Pankaj Jain ने क्यों Stock को Portfolio में दी जोड़ने की सलाह? CNBC Awaaz
Cummins India Share News: Pankaj Jain ने क्यों Stock को Portfolio में दी जोड़ने की सलाह? CNBC Awaaz
અંબાજીની ધરા પરથી અવિરત વિકાસકાર્યોની ધજા લહેરાવી .....
અંબાજીની ધરા પરથી અવિરત વિકાસકાર્યોની ધજા લહેરાવી .....