दिल्ली इस वक्त जल संकट से गुजर रही है. राजधानी के कई इलाकों में पानी की भीषण कमी हो गई है, जिसकी वजह से अब विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को घेर रहा है. इंडिया गठबंधन में रहने वाली पार्टी कांग्रेस ने भी अब आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजधानी के यूसुफ सराय इलाके में 'मटका फोड़' प्रदर्शन किया. बीजेपी ने अब इस प्रदर्शन पर तंज कसते हुए बयान दिया है. बीजेपी ने कहा है कि चुनाव से पहले ही पानी की समस्या थी, लेकिन तब आवाज इसलिए नहीं उठाई गई, क्योंकि दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन में थीं. उस समय सीटों के बंटवारे की बात हो रही थी, इसलिए कांग्रेस ने तब पानी की समस्या का मुद्दा नहीं उठाया. उधर कांग्रेस ने कहा है कि अगर हरियाणा और उत्तर प्रदेश दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए. गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए मटका फोड़ प्रदर्शन किया जा रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लहान मुलांचे अपहरण करून शरीराच्या अवयव ची तस्करी मानवतेला काळीमा फासणारी घटना
लहान मुलांचे अपहरण करून शरीराच्या अवयव ची तस्करी मानवतेला काळीमा फासणारी घटना
बहुजन समाज पार्टी ने आजमगढ़ वाराणसी और भदोही को बनाया प्रयोगशाला
जनपद वाराणसी में,बहुजन समाज पार्टी ने आजमगढ़, वाराणसी और भदोही को बनाया प्रयोगशाला।मालूम होकि जनपद...
'सरकार के मन में खोट..' Modi सरकार के साथ बातचीत कर के निकले किसान क्या बोले? Farmers Protest
'सरकार के मन में खोट..' Modi सरकार के साथ बातचीत कर के निकले किसान क्या बोले? Farmers Protest
नाबालिग पीड़िता से वेश्यावर्ती कराने की अभियुक्ता को सुनाई दस वर्ष की कठोर कारावास की सजा एवं 83,000 जुर्माना
अभियुक्ता श्रमति हजरी कंजर उक्त नाबालिग पीड़िता से नागपुर में वेश्यावृत्ति करवाती थी उक्त पीड़िता...