जनपद आजमगढ़ में,दों बदमाशों को लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के खुदवल गांव के पास,बिते दिन बुधवार की रात हुई, मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। घायल बदमाशों को इलाज के लिए, अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके पास से लूट के 75 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता के अनुसार दो जून को प्रशान्त पाण्डेय उर्फ राकू पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ग्राम बछवल थाना मेंहनगर द्वारा थाना जहानागंज पर शिकायत की गयी कि वह यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा सिंहपुर में, बैंक मित्र है। चक्रपानपुर बाजार में, निधी पुस्तक भण्डार के नाम से उसकी दुकान है। वह अपनी दुकान बन्द करके एकौना-हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि कब्रिस्तान के पास तीन लड़कों ने रोका, और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छिन लिया। जिसमें करीब 3 लाख रुपये नकद, 2 डिवाइस मशीन, 1 ए.टी.एम. डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। बीती रात गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर उक्त लूट की घटना में, शामिल बदमाशों की डीहा चक्रपानपुर मार्ग पर घेराबंदी की। अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में, दोनों बदमाश के पैर में गोली लग गयी। घायल बदमाशों में, विशाल यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र राजदेव यादव निवासी सिसवां बछवल थाना मेंहनगर, आकाश शर्मा उर्फ आर्यन उम्र 21 वर्ष पुत्र प्रहलाद शर्मा निवासी चौबेपुर मटियवना थाना जहानागंज शामिल हैं। जिन्हे समय करीब 01.50 बजे हिरासत में लेकर ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनके कब्जे से लूट के 75 हजार रुपये, दो तमंचा, कारतूस, बाइक आदि बरामद हुआ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पंजाब में वीआईपी सुरक्षा भी गैंगस्टरों के सामने बौनी : चुग || तरुण चुग ने पंजाब की गिरती कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने अमृतसर में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और...
ડીસામાં એલિવેટેડ બ્રીજમાં નીચેથી પસાર થતા રોડ પર ઠેર ઠેર થિંગડા મારવામાં આવ્યા
ડીસામાં એલિવેટેડ બ્રીજમાં નીચેથી પસાર થતા રોડ પર ઠેર ઠેર થિંગડા મારવામાં આવ્યા
'मैं हूं मोदी का प्रशंसक, अगले साल तक भारत आएगी टेस्ला', PM से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क
न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क...
RSS नेता ने दिया विवादास्पद बयान, कहा- ‘दो-तीन बच्चे तो जरूर हों, पर चार हों तो अच्छा’
देशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक और आरएसएस प्रचारक सतीश कुमार ने बड़े परिवार की जरूरत जताते...
Delhi: AIIMS Hospital में लगी भीषण आग | AIIMS hospital under fire | Delhi news |Delhi breakings
Delhi: AIIMS Hospital में लगी भीषण आग | AIIMS hospital under fire | Delhi news |Delhi breakings