राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कांग्रेस सरकार में शुरू की गई योजनाओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आक्रमक हैं. इसी क्रम में मंगलवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी भत्ता रोकने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पीएम मोदी की गारंटी याद दिलाते हुए इसे वापस शुरू करने की मांग रख दी. कांग्रेस नेता ने ट्वीट में लिखा, 'राजस्थान में हमारी सरकार के दौरान युवाओं को 4500 रु महीने का बेरोजगारी भत्ता देना शुरू किया गया था जो उनके लिए बड़ा संबल होता है. मुझे बहुत सारे युवाओं ने बताया है कि बीते कई महीनों से उन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में परेशानी आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में गारंटी दी थी कि भाजपा सरकार आने पर हमारी किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि और मजबूत किया जाएगा.'गहलोत ने आगे लिखा, 'राजस्थान के युवाओं ने पीएम मोदी की इसी गांरटी पर भरोसा कर भाजपा को वोट तो दे दिया था, पर अब उन्हें नौकरी या बेरोजगारी भत्ता नहीं केवल अफसोस मिल रहा है. मैं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से कहना चाहूंगा कि युवाओं का बेरोजगारी भत्ता जल्द से जल्द पुन: शुरू करें, जिससे युवाओं को राहत मिल सके.' अपनी इस पोस्ट में कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और सीएम शर्मा दोनों को टैग किया हुआ है. सोशल मीडिया पर ये ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, और जनता राजस्थान सरकार के जवाब का इंतजार रही है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
পূৱ উপৰ বৰভাগ সাৰ্ব্বজনীন শ্ৰীশ্ৰী দুৰ্গাপূজাৰ আয়োজন
নলবাৰী জিলাৰ বৰভাগ ৰাজহচক্ৰৰ অন্তৰ্গত আঠঘৰিয়াত অহা একৰ পৰা পাচ অক্টোবৰলৈ বিস্তৃত কাৰ্য্যসূচীৰে...
ધાનેરાના બાપલા થી રાજેસ્થાનને જોડતા માર્ગ ઉપર ટ્રેકટર ટોલી સાથે પ્લટ્યુ..
ધાનેરાના બાપલા થી રાજેસ્થાનને જોડતા માર્ગ ઉપર ટ્રેકટર ટોલી સાથે પ્લટ્યુ..
आनंद बोर्डे प्रस्तुत मिलिंद संगीत ग्रुपचा आगळावेगळा उपक्रम
आनंद बोर्डे प्रस्तुत मिलिंद संगीत ग्रुपचा आगळावेगळा उपक्रम
'मैं हूं मोदी का प्रशंसक, अगले साल तक भारत आएगी टेस्ला', PM से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क
न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क...
માલગઢમાં જોગમાયા મંદિરે ભજન સંધ્યા યોજાઇ
ડીસા તાલુકાના માલગઢ ગામની સ્કૂલવાળી ઢાણીમાં વિદ્યમાન જગતની જાગૃત જગદંબા ચોસઠ જોગણીયા માતાજીના...