गूगल के पॉपुलर डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म जीपे यानी गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल भारत ही नहीं देश के बाहर भी किया जाता है। इसी कड़ी में गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कंपनी ने जीपे ऐप को बंद कर दिया है।

 गूगल के पॉपुलर डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म जीपे यानी गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल भारत ही नहीं, देश के बाहर भी किया जाता है।

इसी कड़ी में गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, कंपनी ने जीपे ऐप को बंद कर दिया है।

गूगल ने अपने ग्राहकों के लिए जीपे ऐप बंद करने का फैसला पहले ही ले लिया था। हालांकि, यह फैसला केवल यूएस में रहने वाले यूजर्स के लिए लिया गया है।

4 जून से बंद हो गई है सर्विस

अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए गूगल पे ऐप को 4 जून 2024 से ही बंद कर दिया गया है। यानी गूगल पे ऐप को अमेरिका में रहने वाले लोग न ही प्ले स्टोर पर खोज पा रहे हैं न ही इसका इस्तेमाल पहले से इंस्टॉल ऐप के साथ किया जा रहा है।

गूगल ने क्यों लिया ये फैसला

दरअसल, गूगल अपनी योजनाओं में बदलाव कर रहा है। कंपनी जीपे के अलावा अपने यूजर्स को गूगल वॉलेट की भी सुविधा देती है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट के साथ ही मोबाइल पेमेंट सर्विस को उपलब्ध करवाने की योजना पर काम कर रही है।