भारतीय जनता पार्टी के सांसद और NDA संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की। इस बैठक में बीजेपी के साथ ही सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। लेकिन मोदी 2.0 में सूचना और प्रसारण जैसा अहम मंत्रालय संभाल चुके अनुराग ठाकुर इस बैठक से गायब रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी 3.0 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी के दो पूर्ववर्ती सरकार में वित्त राज्य मंत्री, खेल और बाद में सूचना और प्रसारण जैसा अहम मंत्रालय संभाल चुके अनुराग ठाकुर को जगह नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद जब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा तो उसके बाद अनुराग को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल 2014 से लेकर 2019 तक जब केंद्र में मंत्री थे तो उस दौरान अनुराग ठाकुर संगठन में रहे और अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उसके बाद जैसे ही नड्डा बीजेपी अध्यक्ष बने तो उन्होंने मंत्री पद छोड़ा और फिर अनुराग ठाकुर को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली। सरकार के नए मंत्रियों में अब तक जो नाम सामने आए हैं उनमें में अमित शाह, जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई अन्य चेहरे भी शामिल हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हॉस्टल में कोचिंग छात्र का सुसाइड मामला परिजन बिहार से कोटा पँहुचे पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में वंडर मार्ट के ऊपर पोस्ट में रह रहे कोचिंग छात्र के सुसाइड के बाद आज...
औरंगजेब चौक नावावरून गावात तणावाचे वातावरण; सिल्लोड तालुक्यातील शिवना येथील घटना
सिल्लोड तालुक्यातील शिवना येथे जिल्हापरिषद शाळेजवळील धोत्रा रोडवरील चौकाला आलमगीर औरंगजेब चौक या...
Excitel ने पेश किए दो नए प्लान, देश के 35 से अधिक शहरों में मिलेगा फुल स्पीड इंटरनेट
Excitel ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए ब्रांडबैंड प्लान पेश किए है जिनकी कीमत 1299 और 1499 है। इन...
पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान बीते साल मई से जेल में बंद हैं। उनके समर्थकों ने बार-बार देश...
તેરસા ગ્રામજનો દ્વારા દેશી દારૂનું વેચાણ જુગારના ઘંધા કાયમી ધોરણે બંધ કરાવ સાધલી પોલીસ ને રજૂઆત કરાઈ
તેરસા ગ્રામજનો દ્વારા દેશી દારૂનું વેચાણ જુગારના ઘંધા કાયમી ધોરણે બંધ કરાવ સાધલી પોલીસ ને રજૂઆત કરાઈ