राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाली युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान में जल्द ही बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां निकलेंगी. लोकसभा चुनाव ( समाप्त होने के बाद अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ( खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने की कवायद में जुट गई है. शनिवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक के बाद जयपुर लौटते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इसके निर्देश दिए.दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे सचिवालय पहुंचे. जहां सभी विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ भर्तियों पर रिव्यू मीटिंग की. इस मीटिंग में सीएम ने प्रदेश के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए.सचिवालय में चली बैठक में मुख्यमंत्री ने एक-एक विभाग की भर्तियों पर रिव्यू की. इसमें सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख और सचिव को रिकॉर्ड के साथ बुलाया गया था. बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव सुंधाशु पंत भी मौजूद रहे. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रक्रियाधीन भर्तियों को तुरंत भरा जाए. युवाओं को इंतजार नहीं करना पड़े, इसकी व्यवस्था की जाए. नई भर्तियों पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी हो. साथ ही सीएम ने कहा कि विभाग अपने स्तर पर तुरंत निर्णय करें, समीक्षा करें.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जीएसटी छापे की अफवाह से न घबरायें व्यापारी, खोले अपनी दुकान- राहुल भदौरिया
लालगंज रायबरेली- लालगंज कस्बे में जीएसटी व खाद्य विभाग के छापो की खबर के चलते नगर...
हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस:हेरिटेज निगम कमिश्नर बोले- सोमवार तक काम पर नहीं लौटे, तो करेंगे निष्कासित
राजस्थान में 23 हजार 820 पदों पर होने जा रही सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा...
રાધનપુર માકેટ યાર્ડ ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટી કિશાન મોરચા ની બેઠક યોજાઇ
રાધનપુર માકેટ યાર્ડ ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટી કિશાન મોરચા ની બેઠક યોજાઇ પાટણ જિલ્લાના રાધનપુર ખાતે...