राजस्थान लोकसभा चुनाव में 25 में से 11 सीटें गंवाने वाली बीजेपी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तंज कसते हुए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की बात को फिर दोहराया. इतना ही नहीं मीडिया के सामने मोबाइल पर मोर की आवाज सुनते हुए 'मोरया बोला' पर जमकर ठहाके भी लगाए. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- 'वे किरोड़ी लाल मीणा को अच्छे से जानते हैं. वे कभी थूककर नहीं चाटते हैं. यदि उन्होंने कहा है तो वे पक्का इस्तीफ देंगे तो जरूर देंगे. देकर वापस नहीं लेंगे. फिर वो उनकी मर्जी है या पार्टी की. मैं इस झगड़े में क्यों पड़ूं. मैंने पहले ही कह दिया था कि महेंद्रजीत सिंह मालवीया चुनाव हारेगा. विधानसभा बागीदौरा और बांसावाड़ा लोकसभा सीट पर हमने भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया. कांग्रेस के लोगों ने वोट दिए और वहां बीजेपी को हरा दिया. हम कार्यकर्ताओं की नब्ज जानते हैं. हम पहले ही 17 लोकसभा क्षेत्रों में गए और देखा कि लोगों का कहना था कि बीजेपी को हराना है. विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी झूठ बोलकर जीत गए जबकि हमारा काम जनकल्याणकारी वाला था. पर्ची सीएम बना दिया उन्होंने. इनके तो मंत्री हाथ में इस्तीफा लिए घूम रहे हैं. वे पर्ची बदलने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं. राजस्थान में अब मुख्यमंत्री कौन रहेगा ये बीजेपी को तय करना है हमको नहीं तय करना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जिस मालचा महल के लिए बेगम बिलायत ने लड़ी लड़ाई, वहीं की आत्महत्या; अब है हॉन्टेड हाउस
देश की राजधानी दिल्ली में घूमने की एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन करने...
फेफड़ों को साफ करके धूम्रपान के प्रभाव को कम करें | Effective Lung Cleanse For Smokers | Lung Detox
फेफड़ों को साफ करके धूम्रपान के प्रभाव को कम करें | Effective Lung Cleanse For Smokers | Lung Detox
14 फीट का अजगर देखकर किसानों में दशहत, बड़ी मशक्कत से पकड़ा , सुरक्षित जंगल में छोड़ा
खेत में मिला 14 फीट लम्बा अजगर , सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा
इटावा
क्षेत्र के केथुदा गांव में...
रेवदर चिकित्सा विभाग की खुली नींद झोलाछाप डॉ के विरुद्ध कार्यवाही,एक गिरफ्तार,
रेवदर चिकित्सा विभाग की खुली नींद झोलाछाप डॉ के विरुद्ध कार्यवाही,एक गिरफ्तार,
रेवदर उपखंड...
સાબરકાંઠા જિલ્લા તલાટી કમમંત્રીઓ અચોક્કસ મુદ્દતની હડતાલ પર ઉતર્યા. Atn News Gujarat
સાબરકાંઠા જિલ્લા તલાટી કમ મંત્રીઓ હિંમતનગર ના મહાકાળી મંદિરે જલાભિષેક અને પ્રાર્થના કરી હડતાલનું...