लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सियासी हमला बोला है। साथ ही, देश में (CG Politics) मध्यावधि चुनाव होने की बात अपने कार्यकर्ताओं से करने लगे है। इसके लिए तैयार रहने को भी कह रहे है। वहीं भाजपा ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा, भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है। सपना देखते हुए जिए।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पोस्ट किया है। साथ ही लिखा है कि कार्यकर्ता साथी तैयार रहें! 6 महीने- 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। फड़नवीस इस्तीफ़ा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है। भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है, लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो राहुल गांधी लेकर चले हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, देश में लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक राष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है सपना देखते हुए जिए। भाजपा की सरकार 5 साल का (CG Politics) कार्यकाल पूरा करेगी। दमदारी के साथ राष्ट्रहित में जो निर्णय लेना पड़ा, निर्णय लेकर देश का विकास करेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maruti Suzuki eVX पहली बार भारतीय सड़कों पर आई नजर, इन खूबियों के साथ 2025 में हो रही है लॉन्च
Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा...
HOW TO LOSE BELLY FAT (10MIN ABS WORKOUT) l 복부 지방 제대로 없애기 (10분 복근 운동)
HOW TO LOSE BELLY FAT (10MIN ABS WORKOUT) l 복부 지방 제대로 없애기 (10분 복근 운동)
કામરેજના ઉંભેળ નજીક આવેલા ફાર્મ હાઉસમાં કલર કામના કોન્ટ્રાકટર સહિત મિત્રને બંધક બનાવી લૂંટ ચલાવી ફરાર ત્રણ અજાણ્યા સિવાય મદદગારીમા સામેલ એકને કામરેજ પોલીસે ઝડપી પાડયો.
સુરત જિલ્લાના કામરેજ તાલુકાના ઉંભેળ નજીક આવેલા જે.બી ફાર્મ હાઉસમાં સારોલી ખાતેની નેચરવેલી હોમ્સ...